नई दिल्ली: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने देश में चल रहे #MeToo मूवमेंट पर कहा है कि वह आशा करती हैं कि यह आंदोलन अन्य मुद्दों की तरह असफल ना हो। महिलाओं को अपने उत्पीड़न की कहानी को खुलकर बोलना चाहिए।
मौनी ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के दौरान मीडिया से कहा- "मुझे लगता है कि उन्हें अपने मामलों को अदालत में ले जाना चाहिए, लेकिन यह तभी होगा जब आप वर्तमान हालात के बारे में बात करेंगे क्योंकि कुछ मामले हैं, जो कई साल पहले हुए हैं, जिसमें न्याय पाने के लिए कोई सबूत नहीं बचे हैं। मुझे लगता है कि चाहे वह पुरुष हो या महिला, जो किसी प्रकार के भी उत्पीड़न का सामना कर रहे हों उन्हें आगे आकर बोलना चाहिए क्योंकि यह बहुत जरूरी है।"
उन्होंने कहा, "यह वह समय है, जब महिलाओं को अपनी जिंदगियों में सामना किए गए उत्पीड़न के खिलाफ बोलना चाहिए। अगर वे इसके बारे में अभी नहीं बोलेंगी तो कब बोलेंगी।"
उन्होंने आशा जताई कि देश में चल रहा यह अभियान असफल नहीं होगा। उन्होंने कहा, "न केवल फिल्म जगत , मुझे वास्तव में लगता है हमारे पड़ोस या कभी कभार हमारे परिवारो में लड़के और लड़कियां समेत छोटे बच्चों को भी इसी तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है क्योंकि वह इसके बारे में नहीं बोल पाते।"
उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ आशा और प्रार्थना करती हूं कि यह अभियान असफल नहीं होगा क्योंकि हमारे देश में कभी कभार कुछ विशेष मुद्दे गति पकड़ लेते हैं और कुछ दिनों बाद कोई भी उनके बारे में न तो बात करता हैं और न ही उन्हें याद करता है।"
मौनी फिलहाल 'मेड इन चाइना' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में राजकुमार राव, बोमन ईरानी भी हैं। यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।
Also Read:
Exclusive: #MeToo पर कंगना रनौत- बहुत बेशर्म लोग हैं, अच्छा है आरोपियों का काम छिन रहा है
विकास बहल की पूर्व पत्नी के आरोपों पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- आपके पति इतने ही पवित्र थे तो छोड़ा क्यों
#MeToo पर बोलीं सुजैन खान- बहुत से आरोप झूठे, सोशल मीडिया का गलत प्रयोग हो रहा
Latest Bollywood News