1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #MeToo पर बोलीं सुजैन खान- बहुत से आरोप झूठे, सोशल मीडिया का गलत प्रयोग हो रहा

#MeToo पर बोलीं सुजैन खान- बहुत से आरोप झूठे, सोशल मीडिया का गलत प्रयोग हो रहा

 Published : Oct 13, 2018 03:25 pm IST,  Updated : Oct 13, 2018 03:25 pm IST

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने #MeToo मूवमेंट पर अपनी राय रखते हुए कहा कि महिलाएं बहुत से झूठे ारोप लगा रही हैं और सोशल मीडिया का गलत तरीके से प्रयोग हो रहा है।

Sussanne Khan- India TV Hindi
Sussanne Khan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने #MeToo मूवमेंट पर अपनी राय रखते हुए कहा कि महिलाएं बहुत से झूठे ारोप लगा रही हैं और सोशल मीडिया का गलत तरीके से प्रयोग हो रहा है।

उन्होंने कहा- ''महिलाओं को बिना किसी कानूनी सबूत के झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए।'' बहन फराह खान के नए कलेक्शन के लॉन्च के मौके पर पहुंची सुजैन ने शुक्रवार को संवाददाताओं से यह बात कही।

इस दौरान उनके साथ भाग्यश्री, फरदीन खान, जाएद खान और कनिका कपूर भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, "मैं इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहती लेकिन मुझे निश्चित रूप से लगता है कि बहुत-से आरोप झूठे हैं।"

उन्होंने कहा, "वे इस मंच का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। यदि वे इसका सही से इस्तेमाल करेंगी तो अच्छी चीजें हो सकती हैं। उन्हें बिना किसी सबूत के किसी पर आरोप नहीं लगाने चाहिए।"

Also Read:

Exclusive: #MeToo पर कंगना रनौत- बहुत बेशर्म लोग हैं, अच्छा है आरोपियों का काम छिन रहा है

विकास बहल की पूर्व पत्नी के आरोपों पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- आपके पति इतने ही पवित्र थे तो छोड़ा क्यों

नाना पाटेकर ने खुद को 'हाउसफुल 4' से किया अलग, साजिद खान भी छोड़ चुके हैं फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन