1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नाना पाटेकर ने खुद को 'हाउसफुल 4' से किया अलग, साजिद खान भी छोड़ चुके हैं फिल्म

नाना पाटेकर ने खुद को 'हाउसफुल 4' से किया अलग, साजिद खान भी छोड़ चुके हैं फिल्म

 Published : Oct 13, 2018 12:00 pm IST,  Updated : Oct 13, 2018 12:00 pm IST

नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद उन्होंने खुद को 'हाउसफुल 4' से अलग कर लिया है।

Nana Patekar- India TV Hindi
Nana Patekar

नई दिल्ली: नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद उन्होंने खुद को 'हाउसफुल 4' से अलग कर लिया है। शुक्रवार को ही फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर भी यौन शोषण का आरोप लगा था, जिसके बाद अक्षय कुमार ने फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी थी और कहा था कि वह आरोपियों के साथ काम नहीं कर सकते। इसके बाद साजिद ने यह फिल्म छोड़ दी।

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक बयान जारी कर कहा- ''नानासाहब नहीं चाहते कि उनकी वजह से किसी को कोई समस्या हो। झूठे आरोप झेल रहे नानासाहब ने खुद को इसी वजह से हाउसफुल 4 से अलग करने का फैसला लिया है।''

नाना पर क्या है आरोप

तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि दस साल पहले हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ बदतमीजी की थी। कुछ दिनों पहले तनुश्री ने नाना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाया है।

अक्षय ने कैंसिल की हाउसफुल 4 की शूटिंग

अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा- ''मैं पिछली रात ही देश वापस आया और यह सब खबरें विचलित कर देने वाली हैं। मैंने आगे की कार्रवाई तक हाउसफुल 4 के प्रोड्यूसर्स से शूटिंग कैंसिल करने का निवेदन किया है। इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए। मैं किसी भी अपराधी के साथ काम नहीं करूंगा और जिन के साथ अपराध हुआ है, उनकी बातें सुनी जानी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।''

साजिद खान पर असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाया आरोप:

डायरेक्टर साजिद खान की पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। सलोनी ने बताया कि साजिद लंबे समय तक उनका उत्पीड़न करते रहे। सलोनी ने बताया कि 2011 में वह असिस्टेंट डायरेक्टर के पोस्ट के लिए साजिद खान के पास इंटरव्यू देने गई थीं। उस दौरान साजिद ने उनसे पूछा कि क्या उनका यौन शोषण हुआ है या कभी उन्हें अपने स्तन की सर्जरी करवाई है।

इंटरव्यू के बाद वह रोने लगी थीं, लेकिन उन्हें यह जॉब मिल गई थी। जब उन्होंने साजिद के साथ काम करना शुरू किया, तब उन्हें समझ आया कि वह असिस्टेंट डायरेक्ट नहीं बल्कि डायरेक्टर की असिस्टेंट हैं। साजिद उन्हें कभी भी काम पर बुलाते थे और पूछते थे कि उन्होंने क्या पहना है, क्या खाया है। वह सलोनी को बिकिनी की तस्वीरें भी भेजने के लिए कहते थे। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

Also Read:

साजिद खान पर लगे आरोपों पर बहन फराह खान ने किया ट्वीट, लिखा- उसने गलती की है तो भुगतेगा

#MeToo:'मैं डायरेक्टर हूं मेरे लिए कपड़े उतारो', सिमरन सूरी ने बताया ऐसी थी साजिद से उनकी पहली मुलाकात

#MeToo: टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर भी लगा आरोप, प्रोड्यूसर ने कहा- यह साजिश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन