1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साजिद खान पर असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाए गंभीर आरोप, महिला पत्रकार ने भी किया शॉकिंग खुलासा

साजिद खान पर असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाए गंभीर आरोप, महिला पत्रकार ने भी किया शॉकिंग खुलासा

 Published : Oct 12, 2018 08:03 am IST,  Updated : Oct 12, 2018 08:03 am IST

डायरेक्टर साजिद खान की पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। सलोनी ने बताया कि साजिद लंबे समय तक उनका उत्पीड़न करते रहे।

Sajid Khan- India TV Hindi
Sajid Khan

नई दिल्ली: डायरेक्टर साजिद खान की पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। सलोनी ने बताया कि साजिद लंबे समय तक उनका उत्पीड़न करते रहे।

सलोनी ने बताया कि 2011 में वह असिस्टेंट डायरेक्टर के पोस्ट के लिए साजिद खान के पास इंटरव्यू देने गई थीं। उस दौरान साजिद ने उनसे पूछा कि क्या उनका यौन शोषण हुआ है या कभी उन्हें अपने स्तन की सर्जरी करवाई है। इंटरव्यू के बाद वह रोने लगी थीं, लेकिन उन्हें यह जॉब मिल गई थी। जब उन्होंने साजिद के साथ काम करना शुरू किया, तब उन्हें समझ आया कि वह असिस्टेंट डायरेक्ट नहीं बल्कि डायरेक्टर की असिस्टेंट हैं। साजिद उन्हें कभी भी काम पर बुलाते थे और पूछते थे कि उन्होंने क्या पहना है, क्या खाया है। वह सलोनी को बिकिनी की तस्वीरें भी भेजने के लिए कहते थे।

उनका लगातार शोषण होता रहा। साजिद हमेशा उनपर कमेंट करते रहते थे, जैसे वह ज्यादा सेक्सी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि साजिद अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड के बारे में बहुत बुरी बातें कहते थे।

शोषण कई महीनों तक चलता रहा। एक रात साजिद ने उन्हें घर बुलाया। सोलनी ने उनसे पूछा कि वह क्या चाहते हैं, क्या यह सेक्स के बारे में है। सलोनी इसके लिए भी तैयार थी, बस शर्त यह थी कि साजिद इसके बाद उन्हें परेशान नहीं करेंगे। यह सुन साजिद उनपर चिल्लाने लगे और कहा कि आप बेवकूफ हैं अगर आप यह सोचती हैं कि यह सिर्फ सेक्स के बारे में है।

सिर्फ सलोनी ही नहीं, एक पत्रकार ने भी साजिद के साथ अपने भयावह अनुभव को शेयर किया है।

Also Read:

आलोक नाथ पर बोलीं एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी- इंडस्ट्री में उनका बर्ताव 'खुला राज़' है

सुभाष घई पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, डायरेक्टर ने कहा- यह फैशन बन चुका है

शिल्पा शिंदे ने #MeToo मूवमेंट को बताया बकवास, दिया ये शॉकिंग रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन