1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'dy: दीपिका पादुकोण के एक्स 'बॉयफ्रेंड' को डेट कर चुकी हैं गौहर खान! साजिद खान से भी जुड़ चुका है नाम

Happy B'dy: दीपिका पादुकोण के एक्स 'बॉयफ्रेंड' को डेट कर चुकी हैं गौहर खान! साजिद खान से भी जुड़ चुका है नाम

 Published : Aug 23, 2018 01:28 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 01:30 pm IST

मॉडल-एक्ट्रेस गौहर खान का जन्म 23 अगस्त 1983 को हुआ था। वह 35 साल की हो गई हैं। उनकी बड़ी बहन निगार खान भी एक्ट्रेस हैं। गौहर की पढ़ाई पुणे में हुई है। 18 साल की उम्र में गौहर ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था. कॉन्टेस्ट में उन्हें चौथा स्थान मिला था। जानते हैं उनकी जिदंगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स...

Gauhar Khan- India TV Hindi
Gauhar Khan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: मॉडल-एक्ट्रेस गौहर खान का जन्म 23 अगस्त 1983 को हुआ था। वह 35 साल की हो गई हैं। उनकी बड़ी बहन निगार खान भी एक्ट्रेस हैं। गौहर की पढ़ाई पुणे में हुई है। 18 साल की उम्र में गौहर ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था. कॉन्टेस्ट में उन्हें चौथा स्थान मिला था। जानते हैं उनकी जिदंगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स...

1. 2006 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान गौहर का वार्डरोब मालफंक्शन हुआ था। इसी साल करोल ग्रसियश के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

2. वह 'बिग बॉस 7' की विनर हैं। शो के दौरान उन्हें टीवी एक्टर कुशाल टंडन से प्यार हुआ था। हालांकि उनका रिश्ता 1 साल में ही खत्म हो गया था। कुशाल के साथ वह म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

Guhar Khan, Kushal Tandon
Guhar Khan, Kushal Tandon

3. कुशाल से पहले वह दिल्ली के बिजनेसमैन साहिल पीरज़ादा और निहार पंड्या को भी डेट कर चुकी हैं। आपको बता दें कि निहार के साथ दीपिका पादुकोण के अफेयर की चर्चा भी रह चुकी है।

4. वह अपनी बहन निगार के साथ रिएलिटी टीवी शो 'द खान सिस्टर्स' भी कर चुकी हैं।

5. गौहर 2004 में आी फिल्म 'आन: मेन एट वर्क' में 'नशा-नशा' आइटम नम्बर भी कर चुकी हैं।

6. गौहर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुकी हैं।

7. उन्होंने 'गेम', 'इश्कजादे', 'बेगम जान', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'फीवर', 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' फिल्मों में काम भी किया है।

8. गौहर का नाम डायरेक्टर साजिद खान से भी जुड़ चुका है।

Also Read:

कमाई के मामले में अक्षय ने सलमान को छोड़ा पीछे, दुनिया के 7वें सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर बने

Happy B'dy: शादी के 19 साल बाद अरबाज़ से अलग हुई थीं मलाइका, अर्जुन कपूर संग जुड़ चुका है नाम

Happy B’Day: इस वजह से कभी मां नहीं बन पाईं सायरा बानो, दिलीप कुमार ने किया था खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन