1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'dy: शादी के 19 साल बाद अरबाज़ से अलग हुई थीं मलाइका, अर्जुन कपूर संग जुड़ चुका है नाम

Happy B'dy: शादी के 19 साल बाद अरबाज़ से अलग हुई थीं मलाइका, अर्जुन कपूर संग जुड़ चुका है नाम

 Published : Aug 23, 2018 12:26 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 12:27 pm IST

मॉडल-एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अगस्त 1973 को हुआ था। वह 45 साल की हो गई हैं। वह जब 11 साल की थीं, तब उनके मम्मी-पापा का तलाक हो गया था। उन्होंने 1998 में अरबाज़ खान से शादी की थी, लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया था। जानते हैं मलाइका की जिंदगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स...

Malaika Arora, Arbaaz Khan- India TV Hindi
Malaika Arora, Arbaaz Khan

नई दिल्ली: मॉडल-एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अगस्त 1973 को हुआ था। वह 45 साल की हो गई हैं। वह जब 11 साल की थीं, तब उनके मम्मी-पापा का तलाक हो गया था। उन्होंने 1998 में अरबाज़ खान से शादी की थी, लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया था। जानते हैं मलाइका की जिंदगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स...

1. मलाइका ने बतौर वीजे अपने करियर की शुरुआत की थी। वह कई म्यूजिक वीडियो और कमर्शियल में नजर आ चुकी हैं। 'दिल से' में शाहरुख खान के साथ 'छैयां-छैयां' गाने पर ठुमके लगाकर वह घर-घर में फेमस हो गई थीं।

2. मलाइका की मम्मी जॉयस पॉलीक्रार्प मलयाली कैथोलिक और पापा अनिल अरोड़ा पंजाबी हैं। उनकी एक छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी हैं, जिन्होंने शकील लद्दाक से शादी की है।

3. मलाइका बचपन में एक्ट्रेस नहीं बल्कि टीचर बनना चाहती थीं।

4. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह चाइल्ड साइकोलॉजी पढ़ना चाहती थीं।

5. खबरों के मुताबिक, मलाइका ने एक क्लब में अरबाज़ को देखा था। तब मलाइका ने अपनी बहन से कहा था कि तुमलोगों को सलमान खान पसंद हैं, लेकिन मुझे अरबाज़ पसंद हैं। वह मेरे टाइप के हैं।

6. मलाइका और अरबाज़ की पहली मुलाकात 1993 में एक कॉफी ब्रांड के शूट के दौरान हुई थी। 5 साल के अफेयर के बाद उन्होंने 12 दिसंबर, 1998 को शादी कर ली थी। उनका एक बेटा अरहान भी है।

7. शादी के करीब 18 साल बाद, 28 मार्च 2016 को उन्होंने अलग होने की घोषणा की और 1 साल बाद एक-दूसरे को तलाक दे दिया था।

Malaika Arora, Arjun Kapoor
Malaika Arora, Arjun Kapoor

8. मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ चुका है। अरबाज़ और मलाइका के बीच तलाक की वजह अर्जुन को भी बताया जाता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि मलाइका, अरबाज़ की सट्टेबाज़ी की लत से परेशान थीं।

Also Read:

Happy B’Day: इस वजह से कभी मां नहीं बन पाईं सायरा बानो, दिलीप कुमार ने किया था खुलासा

ग्लैमर्स अदाओं से फैंस को दीवाने बनाने वालीं अदा शर्मा क्यों हुईं सब्जी बेचने को मजबूर, तस्वीरें कर देंगी हैरान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन