1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्लैमर्स अदाओं से फैंस को दीवाने बनाने वालीं अदा शर्मा क्यों हुईं सब्जी बेचने को मजबूर, तस्वीरें कर देंगी हैरान

ग्लैमर्स अदाओं से फैंस को दीवाने बनाने वालीं अदा शर्मा क्यों हुईं सब्जी बेचने को मजबूर, तस्वीरें कर देंगी हैरान

 Published : Aug 23, 2018 12:04 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 12:04 pm IST

अदा शर्मा की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हमेशा अपने स्टाइल और ग्लैमर्स अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं अदा अपनी इन तस्वीरों में बिल्कुल ही अलग दिख रही हैं। फैंस उनका यह लुक देख काफी हैरान हैं।

Adah Sharma- India TV Hindi
Adah Sharma

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हमेशा अपने स्टाइल और ग्लैमर्स अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं अदा अपनी इन तस्वीरों में बिल्कुल ही अलग दिख रही हैं। फैंस उनका यह लुक देख काफी हैरान हैं। दरअसल इन तस्वीरों में एक सिंपल सी सूती साड़ी पहने नॉन ग्लैमर लुक में दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में अदा को सब्जी बेचते हुए देखा जा रहा है। यहां उनके चेहरे पर दर्द और परेशानी साफ देखी जा सकती है। अदा शर्मा को इस हाल में देखकर उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है।

Adah Sharma
Adah Sharma

हालांकि बता दें कि घबराने की कोई बात नहीं उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा है। दरअसल कहा जा रहा है कि उनका यह लुक एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए है। खबरों के मुताबिक अदा शर्मा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकती हैं और यह तस्वीरें भी उनके लुक टेस्ट की हैं। गौरतलब है कि अदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने चाहने वालों के साथ तस्वीरे और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

Adah Sharma
Adah Sharma

अदा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत वर्ष 2008 में आई फिल्म '1920' से की थी। इसके बाद वह 'हंसी तो फंसी' और 'कमांडो 2' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने हिन्दी सिनेमा के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है और अब वह हॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारियों में जुट गई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन