1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौहर और निगार खान ने ऑनलाइन एक दूसरे के बारे में कर डाले कई खुलासे

गौहर और निगार खान ने ऑनलाइन एक दूसरे के बारे में कर डाले कई खुलासे

 Published : Jan 05, 2018 11:16 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 11:16 pm IST

गौहर खान और निगार खान इन दिनों अचानक ही सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल इसकी वजह है कि इन दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दूसरे के कुछ राजों का खुलासा किया है। निगार बुधवार को गौहर के नए यूट्यूब चैनल पर प्रसारित हुए दूसरे एपिसोड में दिखाई दीं।

gauhar- India TV Hindi
gauhar

मुंबई: बॉलीवुड और छोटे पर्दे का लोकप्रिय चेहरा बन चुकीं दो बहनें गौहर खान और निगार खान इन दिनों अचानक ही सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल इसकी वजह है कि इन दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दूसरे के कुछ राजों का खुलासा किया है। निगार बुधवार को गौहर के नए यूट्यूब चैनल पर प्रसारित हुए दूसरे एपिसोड में दिखाई दीं। गौहर ने कहा, "हर कोई लंबे समय से चाहता है कि 'खान सिस्टर्स' लौट आएं। चूंकि, हम शो नहीं कर रहे हैं, इसलिए मैंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया है।“

उन्होंने आगे कहा, “मैंने सोचा कि यह हमारे प्रशंसकों को हमारे पागलपन की खुराक देने का एक शानदार तरीका होगा।" उन्होंने कहा, "और, फिर मेरे मन में मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी बहन और मेरे पागलपन के आधे हिस्से को लेने का विचार आया। यह चैनल के लिए सबसे मजेदार एपिसोड की शूटिंग थी और ऐसा लगा जैसे खान सिस्टर्स के अनुभव को फिर जिया है।"

टीवी शो 'खान सिस्टर्स' 5 वर्ष पहले प्रसारित होता था। इसमें दोनों बहनों को दिखाया गया था। बता दें कि गौहर को अक्सर पर्दे पर और इवेंट शोज के दौरान देखा जाता है, लेकिन वहीं दूसरी ओर निगार खान काफी समय से पर्दे पर नहीं दिखी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन