1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: मिस श्रीलंका रह चुकी हैं जैकलीन फर्नांडिस, सलमान- सिद्धार्थ संग जुड़ चुका है नाम

Happy Birthday: मिस श्रीलंका रह चुकी हैं जैकलीन फर्नांडिस, सलमान- सिद्धार्थ संग जुड़ चुका है नाम

 Published : Aug 11, 2018 07:04 am IST,  Updated : Aug 11, 2018 07:04 am IST

जैकलीन फर्नांडिस का जन्म 11 अगस्त 1984 को हुआ था। वो 33 साल की हो गई हैं। जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स...

Jacqueline Fernandez, Salman Khan- India TV Hindi
Jacqueline Fernandez, Salman Khan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: जैकलीन फर्नांडिस का जन्म 11 अगस्त 1984 को हुआ था। वो 33 साल की हो गई हैं। 2006 में उन्होंने मिस यूनिवर्स श्रीलंका पेजेंट जीता था। साल 2009 में उन्होंने 'अलादीन' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख थे। जैकलीन की शुरुआती कुछ फिल्में फ्लॉप रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को संभाला और अब उनका नाम इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल है। जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स...

1. जैकलीन ने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। पढ़ाई खत्म कर वो श्रीलंका आ गई थीं। बाद में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

2. उनके पापा श्रीलंका के हैं और मम्मी मलेशिया की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका बचपन बहरीन में बीता है।

3. जैकलीन का नाम बहरीन के रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले बिन राशिद अल खलीफा, रितेश देशमुख, साजिद खान, सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़ चुका है।

4. खबरों के मुताबिक, जैकलीन और साजिद 2013 में शादी करने वाले थे, लेकिन उस समय जैकलीन का करियर चल निकला और उन्होंने साजिद से पल्ला झाड़ लिया।

5. जैकलीन और सलमान के रोमांस की खबरों ने तब तूल पकड़ा था, जब खबरें आई थीं कि सलमान ने उन्हें बांद्रा में 3BHK फ्लैट गिफ्ट किया है।

6. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन ने साजिद के दबाव में 'जिस्म 2' और 'कृष 3' जैसी फिल्मों को करने से मना कर दिया था।

7. जैकलीन ने जैज़ बैलेट में ट्रेनिंग ली है।

8. उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'रेस 3', 'जुड़वा 2', 'अ जैंटलमैन', 'अ फ्लाइंग जट्ट', 'हाउसफुल 3', 'ब्रदर्स', 'किक', 'रॉय', 'रेस 2' जैसी फिल्में शामिल हैं।

9. बॉलीवुड में सोनम कपूर उनकी अच्छी दोस्त हैं।

10. कहा जाता है कि जैकलीन की वजह से ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट का रिश्ता टूटा। 

Also Read: Happy Birthday: 57 की उम्र में भी फिटनेस के लिए क्रेजी हैं सुनील शेट्टी, हर साल करते हैं करोड़ों का बिजनेस

Also Read: मुंबई के बाद माल्टा में भी फिल्म भारत की शूटिंग शुरू, सलमान ने शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन