1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘रेस 3’ की सफलता से खुश सलमान खान ने इस अंदाज में अदा किया फैंस का शुक्रिया

‘रेस 3’ की सफलता से खुश सलमान खान ने इस अंदाज में अदा किया फैंस का शुक्रिया

 Published : Jun 22, 2018 02:15 pm IST,  Updated : Jun 22, 2018 02:15 pm IST

सलमान खान के अभिनय से सजी पिछले ही दिनों रिलीज हुई फिल्म 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में कामयाब रही है। ईद के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म सिर्फ 7 दिनों में ही 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म को मिली इस सफलता से 'रेस 3' की पूरी स्टार कास्ट काफी बेहद खुश है।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी पिछले ही दिनों रिलीज हुई फिल्म 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में कामयाब रही है। ईद के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म सिर्फ 7 दिनों में ही 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म को मिली इस सफलता से 'रेस 3' की पूरी स्टार कास्ट काफी बेहद खुश है। अपनी फिल्म को मिल रही इस वाहवाही से खुश अब दबंग खान ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैं उन सभी लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो 'रेस 3' देखने के लिए सिनेमाघरों तक गए।“

उन्होंने आगे कहा, “मुझे खुशी है कि आप सभी ने हमारी फिल्म देखी। आप सभी सुखी रहो और ऐसे ही फिल्में देखते रहिए।" गौरतलब है कि यह फिल्म पहले ही दिन शानदार कमाई कर इस साल की पहले दिन सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्म बनी। हालांकि फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी बनाया गया।

गौरतलब है कि फिल्मकार रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नाडिज, डेजी शाह और साकिब सलीम जैसे सितारों को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन