1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर की बड़ी हैं फैन है ये अभिनेत्री

करीना कपूर की बड़ी हैं फैन है ये अभिनेत्री

 Published : Jun 20, 2018 06:51 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 06:51 pm IST

करीना कपूर खान ने इंडस्ट्री में अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। आज वह अपने काम और खूबसूरती के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन बता दें कि करीना के चाहने वालों में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई जानी मानी फिल्मी हस्तियां भी उनके फैंस की लिस्ट में शुमार हैं।

Kareena Neha- India TV Hindi
Kareena Neha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंडस्ट्री में अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। आज वह अपने काम और खूबसूरती के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन बता दें कि करीना के चाहने वालों में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई जानी मानी फिल्मी हस्तियां भी उनके फैंस की लिस्ट में शुमार हैं। हाल ही में अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी खुद को करीना का बड़ा फैन बताया है। गौरतलब है कि इन दिनों ये दोनों ही सुर्खियों में बनी हुई हैं।

दरअसल करीना इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर तारीफें बटोर रही हैं। वहीं नेहा अभिनेता अंगद बेदी संग अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं। करीना और नेहा मंगलवार रात मुंबई में आयोजित फेमिना मिस इंडिया-2018 में शरीक हुईं। करीना ने तो कार्यक्रम में धमाकेदार डांस भी किया।

इस कार्यक्रम में जब नेहा से करीना, जैकलिन फर्नाडिज और माधुरी दीक्षित के डांस परफॉर्मेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं करीना कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं, तो मेरे लिए उन्हें फिल्म या मंच या रैंप पर वॉक करते देखना शानदार होता है, मुझे उनकी सभी परफार्मेस पसंद हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन