1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर न उड़ाया कैटरीना कैफ के फोटोशूट का मजाक, कही ऐसी बात

अर्जुन कपूर न उड़ाया कैटरीना कैफ के फोटोशूट का मजाक, कही ऐसी बात

 Published : Jul 07, 2018 02:41 pm IST,  Updated : Jul 07, 2018 02:41 pm IST

कैटरीना कैफ इन दिनों 'द-बंग' टूर को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ सुपरस्टार सलमान खान, डेजी शाह और जैकलिन फर्नाडिंज जैसे सितारे भी शामिल हैं।

Arjun- India TV Hindi
Arjun

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों 'द-बंग' टूर को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ सुपरस्टार सलमान खान, डेजी शाह और जैकलिन फर्नाडिंज जैसे सितारे भी शामिल हैं। अपने इस टूर के दौरान ये स्टार्स अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं। हाल ही में कैट ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके लिए अब अर्जुन कपूर उनका मजाक उड़ाने लगे हैं। दरअसल कैट ने अपने कुछ दिन पहले ही एक हॉट फोटोशूट करवाया है। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो क्लिप उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

जहां एक फैंस कैटरीना के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर अर्जुन कुछ मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंन इस पर कमेंट किया, "तुम्हें डैन्डरफ हो गया कैटरीना" लेकिन यहां कैट ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अर्जुन ने उनकी एक और तस्वीर पर कमेंट किया, "और अब सब क्लियर हो गया, गुड जॉब कैटरीना।" लेकिन बार कैट चुप नहीं रहीं और उन्होंने तुरंत अर्जुन को जवाब दे डाला।

उन्होंने लिखा, "अर्जुन मुझे पता है तुम ये सब पोज करने की कोशिश करना चाहते हों। मैं वापस आऊंगी तो तुम्हें जरूर बताऊंगा, प्रोमिस।" लेकिन कैट यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा, "अर्जुन मेरी गैर मौजूदगी में वरुण धवन भी तुम्हें ये पोज सिखा सकते हैं।" इसके बाद वरुण ने रिप्लाई देते हुए आग वाले इमोजी के साथ 'Humility' लिखा।

Arjun
Arjun

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन