1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #MeToo:'मैं डायरेक्टर हूं मेरे लिए कपड़े उतारो', सिमरन सूरी ने बताया ऐसी थी साजिद से उनकी पहली मुलाकात

#MeToo:'मैं डायरेक्टर हूं मेरे लिए कपड़े उतारो', सिमरन सूरी ने बताया ऐसी थी साजिद से उनकी पहली मुलाकात

 Published : Oct 12, 2018 11:52 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 11:54 pm IST

साजिद खान पर एक्ट्रेस सिमरन सूरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

#MeToo- India TV Hindi
#MeToo

नई दिल्ली: मशहूर निर्देशक साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, पहले एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा फिर रेचल और वाइट और जर्नलिस्ट करिश्मा ने साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया। अब इस मामले में एक और एक्ट्रेस ने अपनी आवाज उठाई है। एक्ट्रेस सिमरन सूरी ने भी साजिद खान को लेकर वही स्टोरी बताई है तो रेचल वाइट ने बताई थी।

सिमरन ने बताया- उसमें मुझे कॉल किया, मैं बहुत खुश थी, उसने कहा कि वो हिम्मतवाला के लिए कास्टिंग कर रहे हैं, मुझे यह भी नहीं पता था कि उनको मेरा नंबर कैसे मिला? मैं जुहू वाले घर गई, मुझे लगा ये उनका ऑफिस है लेकिन वो घर था। मुझे लगा ये प्रोफेशनल मीटिंग है। वहां वो सैंडो और शॉर्ट्स में थे। उन्होंने कहा- मेरी बॉडी देखी। मैंने कुछ रिएक्ट नहीं किया। थोड़ी देर बाद उन्होंने मुझसे कहा- सिमरन मेरे लिए अपने कपड़े उतारो। मैं हैरान रह गई, उन्होंने कहा- सिमरन मैं डायरेक्टर हूं मैं तुम्हारी बॉडी देखूंगा। वहां जैकलिन और उनकी साथ में तस्वीर लगी थी दोनों एक दूसरे को हग कर रहे थे। मैंने उनसे कहा- आपकी इतनी अच्छी गर्लफ्रेंड है आप क्यों ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- हां देख ना मेरी कितनी अच्छी गर्लफ्रेंड है, लेकिन मैं तुम्हारा डायरेक्टर हूं ना मुझे देखना पड़ेगा तुम्हारी बॉडी कैसी है। मैं बहुत असहज हो गई। अचानक वो मेरे पास आए और मेरे टॉप पर उंगली रखी और कहा अच्छा क्लीवेज तो दिखा। मैं चिल्लाने लगी, उसने कहा धीरे बोलो बगल वाले कमरे में मेरी मां है। मैंने कहा- तु्म्हारी मां हैं और तुम्हें तमीज है औरतों से बात करने की। इसके बाद मैं वहां गुस्से में निकल गई। मैंने उसका नंबर डिलीट कर दिया, उसने मुझे फिर से कॉल किया। उसने कहा- साथ में काम करने के लिए एक दूसरे को जानना जरूरी है। मैंने उसे बहुत गालियां दी और गुस्से में कहा दोबारा कभी कॉल मत करना।

सिमरन कहा कहना है कि यह सब उस वक्त हुआ मैं बहुत टूट गई, जब बड़े डायरेक्टर का फोन आता है तो बहुत सारी उम्मीदें जागती हैं, लेकिन ये बहुत बुरा था। सिमरन ने कहा जब रेचल ने इस मुद्दे को उठाया और मेैं अपनी एक फ्रेंड से भी बात कर रही थी ये मीटू मूवमेंट आया है मैं इस आदमी को जरूर बेनकाब करूंगी। 

अपने ऊपर लगे आरोपों पर साजिद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सफाई देते हुए लिखा है- ''मेरे खिलाफ लगे आरोपों के कारण और मेरे परिवार, मेरे प्रोड्यूसर और मेरी फिल्म हाउसफुल 4 के स्टार्स पर बनाए जा रहे दवाब के बाद मैं अपनी फिल्म के डायरेक्टर के पोस्ट से हटने की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं। तब तक मैं सच साबित करूंगा। मैं मीडिया में अपने दोस्तों से आग्रह करता हूं कि जब तक सच सामने ना आ जाए, तब तक कोई फैसला ना सुनाएं।''

साजिद खान पर असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाया आरोप:

डायरेक्टर साजिद खान की पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। सलोनी ने बताया कि साजिद लंबे समय तक उनका उत्पीड़न करते रहे। सलोनी ने बताया कि 2011 में वह असिस्टेंट डायरेक्टर के पोस्ट के लिए साजिद खान के पास इंटरव्यू देने गई थीं। उस दौरान साजिद ने उनसे पूछा कि क्या उनका यौन शोषण हुआ है या कभी उन्हें अपने स्तन की सर्जरी करवाई है।

इंटरव्यू के बाद वह रोने लगी थीं, लेकिन उन्हें यह जॉब मिल गई थी। जब उन्होंने साजिद के साथ काम करना शुरू किया, तब उन्हें समझ आया कि वह असिस्टेंट डायरेक्ट नहीं बल्कि डायरेक्टर की असिस्टेंट हैं। साजिद उन्हें कभी भी काम पर बुलाते थे और पूछते थे कि उन्होंने क्या पहना है, क्या खाया है। वह सलोनी को बिकिनी की तस्वीरें भी भेजने के लिए कहते थे। 

अक्षय ने कैंसिल की हाउसफुल 4 की शूटिंग

अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा- ''मैं पिछली रात ही देश वापस आया और यह सब खबरें विचलित कर देने वाली हैं। मैंने आगे की कार्रवाई तक हाउसफुल 4 के प्रोड्यूसर्स से शूटिंग कैंसिल करने का निवेदन किया है। इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए। मैं किसी भी अपराधी के साथ काम नहीं करूंगा और जिन के साथ अपराध हुआ है, उनकी बातें सुनी जानी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।'' (यहां पढ़ें पूरी खबर)

फराह ने भाई साजिद पर किया ये ट्वीट

फराह खान ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा है- यह हमारे परिवार के लिए दिलतोड़ने वाला वक्त है। अगर मेरा भाई इन सबमें इन्वॉल्व रहा है तो उसे इसके लिए हरजाना भरना पड़ेगा। मैं किसी भी रूप में इस व्यवहार का समर्थन नहीं कर सकती हूं। मैं उन महिलाओं के साथ खड़ी हूं जो हर्ट हुई हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन