1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #metoo: अक्षय कुमार ने कैंसिल की 'हाउसफुल 4' की शूटिंग, नाना पाटेकर-साजिद खान के साथ काम करने से इंकार

#metoo: अक्षय कुमार ने कैंसिल की 'हाउसफुल 4' की शूटिंग, नाना पाटेकर-साजिद खान के साथ काम करने से इंकार

 Published : Oct 12, 2018 12:49 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 03:00 pm IST

अक्षय कुमार ने 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कैंसिल कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने यह फैसला नाना पाटेकर और फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद लिया।

Akshay Kumar- India TV Hindi
Akshay Kumar

नई दिल्ली: अक्षय कुमार ने 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कैंसिल कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने यह फैसला नाना पाटेकर और फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद लिया।

अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा- ''मैं पिछली रात ही देश वापस आया और यह सब खबरें विचलित कर देने वाली हैं। मैंने आगे की कार्रवाई तक हाउसफुल 4 के प्रोड्यूसर्स से शूटिंग कैंसिल करने का निवेदन किया है। इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए। मैं किसी भी अपराधी के साथ काम नहीं करूंगा और जिन के साथ अपराध हुआ है, उनकी बातें सुनी जानी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।''

आपको बता दें कि अक्षय पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ इटली में थे। वह गुरुवार रात ही भारत लौटे हैं। 'हाउसफुल 4' की शूटिंग मुंबई में होने वाली थी, जिसे उन्होंने कैंसिल कर दिया है।

इसके पहले फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में हो रही थी। नाना पाटेकर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। तनुश्री दत्ता ने जब नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था तब ट्विंकल खन्ना ने तनुश्री का सपोर्ट किया था, लेकिन तनुश्री ने ट्विंकल से सवाल किया था कि आप सपोर्ट कर रही हैं, लेकिन आपके पति नाना पाटेकर के साथ शूटिंग कर रहे हैं।

साजिद खान पर असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाया आरोप:

डायरेक्टर साजिद खान की पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। सलोनी ने बताया कि साजिद लंबे समय तक उनका उत्पीड़न करते रहे। सलोनी ने बताया कि 2011 में वह असिस्टेंट डायरेक्टर के पोस्ट के लिए साजिद खान के पास इंटरव्यू देने गई थीं। उस दौरान साजिद ने उनसे पूछा कि क्या उनका यौन शोषण हुआ है या कभी उन्हें अपने स्तन की सर्जरी करवाई है।

इंटरव्यू के बाद वह रोने लगी थीं, लेकिन उन्हें यह जॉब मिल गई थी। जब उन्होंने साजिद के साथ काम करना शुरू किया, तब उन्हें समझ आया कि वह असिस्टेंट डायरेक्ट नहीं बल्कि डायरेक्टर की असिस्टेंट हैं। साजिद उन्हें कभी भी काम पर बुलाते थे और पूछते थे कि उन्होंने क्या पहना है, क्या खाया है। वह सलोनी को बिकिनी की तस्वीरें भी भेजने के लिए कहते थे। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

Also Read:

आलोक नाथ पर बोलीं एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी- इंडस्ट्री में उनका बर्ताव 'खुला राज़' है

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के डायरेक्टर लव रंजन पर एक्ट्रेस ने लगाए अश्लीलता के आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन