1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्स वाइफ सुजैन के साथ सोनाली बेंद्रे से मिलने पहुंचे ऋतिक रोशन, बिना बालों के नजर आईं एक्ट्रेस

एक्स वाइफ सुजैन के साथ सोनाली बेंद्रे से मिलने पहुंचे ऋतिक रोशन, बिना बालों के नजर आईं एक्ट्रेस

 Published : Aug 05, 2018 11:56 am IST,  Updated : Aug 05, 2018 12:21 pm IST

कैंसर का इलाज करा रही एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की एक नई तस्वीर सामने आई है। फेंडशिप डे की शुभकामनाएं देते हुए सोनाली ने ऋतिक रोशन को पिक्चर क्रेडिट दिया है।

सोनाली बेंद्रे- India TV Hindi
सोनाली बेंद्रे Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: कैंसर का इलाज करा रही एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की एक नई तस्वीर सामने आई है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर सोनाली बेंद्रे ने सुजैन खान और गायत्री ओबरॉय के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। फेंडशिप डे की शुभकामनाएं देते हुए सोनाली ने ऋतिक रोशन को पिक्चर क्रेडिट दिया है।

तस्वीर के साथ सोनाली ने लिखा है- यह मैं हूं, और इस पल मैं काफी खुश हूं। लोग मेरी तरफ आश्चर्य से देखते हैं जब मैं ये कहती हूं, लेकिन यह सच है मैं बताती हूं क्यों... मैं अब हर पल को अटेंशन दे रही हूं। छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढ रही हूं। बहुत सारे पल ऐसे आते हैं जब बहुत दर्द होता है और मैं निराश हो जाती हूं। लेकिन मैं वही करती हूं जिसमें मुझे खुशी मिले। मैं उनके साथ वक्त बिताती हूं जिनके साथ मुझे खुशी होती है। मैं बहुत खुश हो जाती हूं।

मैं अपने दोस्तों की तहे दिल से आभारी हूं, जो मेरी शक्तियों की वजह हैं। जो अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर मुझसे मिलने आते हैं, और मेरे साथ वक्त बिताते हैं। वो कॉल करते हैं मैसेज करते हैं और मुझे एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ते हैं। सच्ची दोस्ती दिखाने के लिए शुक्रिया लेडीज। हैप्पी फ्रेंडशिप डे। तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर मैं धन्य हूं। 

सोनाली आगे लिखती हैं- आजकल मुझे तैयार होने में काफी कम वक्त लगता है, क्योंकि अब बाल नहीं बनाने पड़ते। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन