A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तनुश्री दत्ता के आरोपों पर नाना पाटेकर ने कहा- जो झूठ है, वो झूठ है

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर नाना पाटेकर ने कहा- जो झूठ है, वो झूठ है

नाना पाटेकर जोधपुर एयरपोर्ट पर तनुश्री दत्ता के आरोपों से बचते दिखे। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि मैं पहले ही जवाब दे चुका हूं। जो झूठ है, वह झूठ है।

Nana Patekar- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH Nana Patekar

नई दिल्ली: नाना पाटेकर जोधपुर एयरपोर्ट पर तनुश्री दत्ता के आरोपों से बचते दिखे। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि मैं पहले ही जवाब दे चुका हूं। जो झूठ है, वह झूठ है। नाना पाटेकर जोधपुर में 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे थे।

मीडियाकर्मियों ने जब नाना पाटेकर से तनुश्री पर सवाल किया तो पहले तो उन्होंने माइकों को अपने सामने से हटा दिया। एक मीडियाकर्मी ने उनसे तीन बार सवाल पूछा कि वह चुप क्यों हैं।

हालांकि एक वीडियो में अपनी गाड़ी में बैठने से पहले नाना ने कहा, "मैं पहले ही जवाब दे चुका हूं..जो झूठ है, वह झूठ है।"

नाना पाटेकर इस मुद्दे पर एक-दो दिनों में मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि तनुश्री ने आरोप लगाया है कि नाना पाटेकर ने दस साल पहले 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान उनके साथ यौन शोषम किया था। इस मुद्दे पर कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज तनुश्री के साथ खड़े हुए हैं।

Also Read:

जल्द शुरू होगा 'द कपिल शर्मा शो', कपिल शर्मा ने किया ट्वीट

Bigg Boss 12: श्रीसंत को नहीं मिल रही सबसे कम फीस, एक हफ्ते में कमाते हैं इतने

सोनम कपूर से ट्विटर को कहा अलविदा, बताईं ये बड़ी वजह

Latest Bollywood News