1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हर उपन्यास को फिल्म में तब्दील किया जाना जरूरी नहीं मानतीं नंदिता दास

हर उपन्यास को फिल्म में तब्दील किया जाना जरूरी नहीं मानतीं नंदिता दास

इन दिनों उपन्यासों को लेकर काफी फिल्में बनाई जा रही हैं। इन फिल्मों को दर्शकों के बीच खूब पसंद भी किया जाता है। इसे लेकर फिल्म निर्देशक और अभिनेत्री नंदिता दास का कहाना है कि...

nandita das- India TV Hindi
nandita das

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों उपन्यासों को लेकर काफी फिल्में बनाई जा रही हैं। इन फिल्मों को दर्शकों के बीच खूब पसंद भी किया जाता है। इसे लेकर फिल्म निर्देशक और अभिनेत्री नंदिता दास का कहाना है कि यह जरूरी नहीं कि हर उपन्यास को फिल्म में तब्दील किया जाए। अपनी फिल्म 'मंटो' की तैयारी कर रहीं नंदिता का कहना है कि उपन्यास और फिल्म दो अलग-अलग माध्यम हैं और दोनों की लोकप्रियता अलग-अलग मायने में है। इसलिए, यह जरूरी नहीं कि हर उपन्यास को फिल्म में तब्दील किया जाए।

इसे भी पढ़े:-

नंदिता ने कहा, "एक किताब को पढ़ने और एक फिल्म को देखने का अनुभव अलग-अलग होता है। मैंने जब मंटो (सादत हसन मंटो) की कुछ कहानियां पढ़ीं, तो पाया कि ये कहानियां आपको एक अलग अहसास देती हैं। इसलिए, मुझे यह अहसास हुआ कि हर किताब की कहानी को फिल्म में तब्दील करना जरूरी नहीं है।"

युवा लेखक वरुण ग्वालानी की किताब 'द फर्स्ट स्टोरीटेलर' के विमोचन पर उपस्थित नंदिता ने इस बात की पुष्टि की है कि 'मंटो' फिल्म की शूटिंग 15 मार्च से शुरू होगी। नंदिता ने कहा कि भले ही यह फिल्म कम बजट में बन रही है, लेकिन कई जाने-माने कलाकारों ने इस फिल्म के छोटे किरदारों को निभाने में भी अपनी रुचि दिखाई है, जिनके नाम जल्द ही जारी किए जाएंगे।

Latest Bollywood News