नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात की और उनसे गांधी और गांधीवाद पर फिल्म बनाने की अपील की। इस अवसर पर बॉलीबुड के प्रमुख सितारे मौजूद थे। फिल्म उद्योग को आमंत्रित करने का मकसद महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गांधी और गांधीवाद पर फिल्म बनाने के लिए प्रेरित करना था।
महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियां मिलीं। इनमें प्रमुख रूप से शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, जैकलीन फर्नांडीज, इम्तियाज अली, एकता कपूर, अनुराग बसु, बोनी कपूर और सनी देओल शामिल थे।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के इवेंट पर शाहरुख खान और आमिर खान से मिले पीएम मोदी, देखें तस्वीरें
PM Modi with Bollywood Stars
बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां इस इवेंट में शामिल हुईं और गांधी जी से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव दिए। प्रधानमंत्री आवास 7, लोककल्याण मार्ग पर नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि गांधी के विचार सादगी के पर्याय हैं।
PM Modi with Bollywood Stars
बैठक के दौरान उन्होंने फिल्म जगत की हस्तियों से डांडी में बने गांधी म्यूजियम घूमने की अपील की। मोदी ने कहा कि आप लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी जाना चाहिए, जहां देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं। कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां पीएमओ के ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई हैं।