नरेंद्र मोदी ने 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पहुंचे हैं। गुरुवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट से कई सेलेब्रिटीज़ की तस्वीरें आई थीं और अब समारहो से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।
शपथ ग्रहण समारोह शाहिद कपूर, मीरा कपूर, करण जौहर, कंगना रनौत, रजनीकांत, बोनी कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, अभिषेक कपूर, राजकुमार हिरानी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, कपिल शर्मा जैसी हस्तियां पहुंची हैं।
गुरुवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए रवाना होते हुए ये सेलेब्स नज़र आए थे।