मंगलवार को सोशल मीडिया पर पटौदी फैमिली की एक तस्वरी वायरल हुई थी, जिसमें सैफ अली खान, करीना कपूर खान, तैमूर अली खान, शर्मिला टैगोर, सोहा अली खान, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान नज़र आ रहे थे। हालांकि इस तस्वीर से कुणाल खेमू, इनाया नॉमी खेमू और सबा अली खान गायब थे। शर्मिला टैगोर ने इसके पीछे की वजह बताई है।
Related Stories
मुंबई मिरर से बातचीत में शर्मिला टैगौर ने बताया कि वो मुंबई में थीं इसलिए सबने साथ समय बिताने और डिनर करने का प्लान बनाया था। ''सैफ ने हमारे लिए खाना बनाया था। तैमूर बेचैन हो रहा था इसलिए हमने 9.30-10 बजे तक सब खत्म कर दिया था। आजकल बच्चों के शेड्यूल के हिसाब से प्लान बनते हैं।''
कुणाल, इनाया और सबा के ना होने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि कुणाल की तबीयत ठीक नहीं थी और इनाया उस समय तक सो गई थी। ''सबा रोज़ा कर रही है और रोज़ा खोलने के बाद उसे बाहर जाना पसंद नहीं है। इसलिए वो घर पर थी।''
बुधवार को सोहा ने फैमिली पिक्चर शेयर करते हुए लिखा था- पेड़ की शाखाओं की तरह।
Also Read:
नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे अनुपम खेर से कंगना रनौत तक ये बॉलीवुड सितारे
यशराज फिल्म्स की शूटिंग करके लौट रहे एक्टर्स को आतंकवादी समझ पुलिस ने पकड़ा
'नागिन 3' के फैन्स के लिए खुशखबरी, जल्द ही आएगा 'नागिन 4', प्रोमो हुआ आउट