1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फैमिली फंक्शन में एथनिक अवतार में आईं नजर

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फैमिली फंक्शन में एथनिक अवतार में आईं नजर

 Published : May 30, 2019 07:23 am IST,  Updated : May 30, 2019 07:23 am IST

सुहाना खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह फोटो फैमिली फंक्शन की है। जिसमें सुहाना एथनिक अवतार में नजर आ रही हैं।

Suhana khan- India TV Hindi
Suhana khan Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान(Suhana khan) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सुहाना की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। उनको सोशल मीडिया पर अकाउंट प्राइवेट है लेकिन उनके कई फैन पेज बने हुए हैं। अब सुहाना की फैमिली फंक्शन में एथनिक अवतार में फोटो वायरल हो रही है।

सुहाना खान इस फोटो में अपने कजिन्स के साथ मस्ती कर रही हैं। यह शादी के फंक्शन की फोटो है। यह फोटो सुहाना की कजिन आलिया चिब्बा ने शेयर की है। यह फोटो मेंहदी के फंक्शन की है जिसमें सुहाना मिंट ग्रीन कलर का सूट जिसपर सिल्वर कलर की एम्बॉयडरी हुई है। इसके साथ ही उनसे हाथों में मेंहदी लगी हुई है।

कुछ समय पहले सुहाना की अपने दोस्तों के साथ लंदन में पार्टी करते हुए फोटोज वायरल हुई थीं। यह पार्टी उनके दोस्त की बर्थ डे की थी। सुहाना की फोटोज शेयर होते ही वायरल हो गई थीं। इन फोटोज में सुहाना व्हाइट कलर की फुल स्लीव्स टी-शर्ट पहनीं नजर आ रही हैं। सुहाना की यह फोटोज लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।

आपको बता दें सुहाना खान ने 2018 में मैगजीन के कवर पर डेब्यू किया था साथ ही उन्होंने अपने एक्टर बनने की दिलचस्पी के बारे में बताया था।  अपने स्कूल के फंक्शन में वो हमेशा प्ले में हिस्सा लेती हैं। हालांकि जब शाहरुख खान से उनके डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि अभी वो बहुत छोटी है और उसकी उम्र पढ़ाई करने की है। 

Also Read:

रणबीर-आलिया नहीं अर्जुन-मलाइका की शादी में जाएंगी कैटरीना कैफ

यामी गौतम और दिलजीत दोसांझ पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ आएंगे नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन