1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ कर रही हैं मस्ती, फोटोज हुई वायरल

सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ कर रही हैं मस्ती, फोटोज हुई वायरल

 Published : May 29, 2019 11:19 am IST,  Updated : May 29, 2019 03:41 pm IST

सुहाना खान की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज में सुहाना अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं।

Suhana khan with her friends- India TV Hindi
Suhana khan with her friends Image Source : INSTAGRAM

बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान(Suhana Khan) अपनी फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बार उनकी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए फोटो वायरल हो रही हैं।

सुहाना अपने दोस्तों के साथ लंदन में पार्टी कर रही हैं। यह पार्टी उनके दोस्त की बर्थ डे की थी। सुहाना की फोटोज शेयर होते ही वायरल हो जाती है। इन फोटोज में सुहाना व्हाइट कलर की फुल स्लीव्स टी-शर्ट पहनीं नजर आ रही हैं। सुहाना की यह फोटोज लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।

आपको बता दें इस समय सुहाना लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक्टिंग क्लासेस ज्वाइन करेंगी।

इसी महीने 22 तारीख को सुहाना ने अपना 19वां जन्मदिन मनाया है।

आपको बता दें सुहाना खान ने 2018 में मैगजीन के कवर पर डेब्यू किया था साथ ही उन्होंने अपने एक्टर बनने की दिलचस्पी के बारे में बताया था।  अपने स्कूल के फंक्शन में वो हमेशा प्ले में हिस्सा लेती हैं। हालांकि जब शाहरुख खान से उनके डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि अभी वो बहुत छोटी है और उसकी उम्र पढ़ाई करने की है। जब वो पढ़ाई पूरी कर लेगी उसके बाद वो क्या करना चाहती है क्या बनना चाहती है ये उसके ऊपर है।

Also Read:

वरुण धवन 'स्ट्रीट डांसर 3D' के शूट के दौरान कर रहे हैं मस्ती, वीडियो किया शेयर

सेल्फी लेने के चक्कर में फैंस ने की ये हरकत, मलाइका अरोड़ा भागकर कार में बैठीं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन