1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब एक्ट्रेस की बेटी की शादी में शर्टलेस लुक में नजर आए सलमान खान, वायरल हुईं तस्वीरें

जब एक्ट्रेस की बेटी की शादी में शर्टलेस लुक में नजर आए सलमान खान, वायरल हुईं तस्वीरें

 Published : May 29, 2019 05:12 pm IST,  Updated : May 29, 2019 05:14 pm IST

सलमान खान एक्ट्रेस की बेटी की शादी में बनियान में नजर आएं।

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों में शर्टलेस नजर आ जाते हैं, लेकिन करीब नौ साल पहले वह अभिनेत्री से नेता बनीं बीना काक की बेटी की शादी में भी बनियान लुक में नजर आए थे। बीना काक ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की शादी की पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं।

तस्वीरों में नजर आ रहा है कि सलमान करीब नौ साल पहले हुई उस शादी में सफेद रंग की एक गंजी और जीन्स, सनग्लासेज और एक कैप लगाकर पहुंचे। बाद में शादी समारोह के लिए उन्होंने शर्ट और ट्राउजर पहन लिया था।

हालांकि एक अन्य तस्वीर में वो शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं।

बीना काक सलमान के साथ 'मैंने प्यार क्यों किया?' और 'गॉड तुसी ग्रेट हो' जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

Also Read:

सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ कर रही हैं मस्ती, फोटोज हुई वायरल

वरुण धवन 'स्ट्रीट डांसर 3D' के शूट के दौरान कर रहे हैं मस्ती, वीडियो किया शेयर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन