नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी सादगी से आसानी से हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं। वह वेस्टर्न, जिम लुक से लेकर ट्रेडिशनल लुक हस किसी में इस तरह नजर आती है कि कोई भी उनकी तस्वीरें गौर से बिना देखें आगे बढ़ ही नहीं सकता है। ऐसी ही सारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह सलवार-सूट पहने हुए नजर आ रही हैं।
अपनी दो सफल फिल्मों 'केदारनाथ' और सिंबा' के बाद सारा अली खान इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सारा अली खान के लुक की बात करें तो उन्होंने प्रिंटेड सूट पहना हुआ था। जिसके साथ मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ था।

इस लुक के साथ सारा बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया हुआ था। वहीं बालों को ओपन करके हेयरबैंड लगाया हुआ था। इस सादगी भरे लुक में सारा वाकई काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

'लव आज कल 2' उनके लिए इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इसमें वह अपने क्रश कार्तिक आर्यन के साथ नजर आनेवाली हैं। वहीं सारा डेविड धवन की फिल्म 'कुली नं 2' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सारा के अपोजिट वरुण धवन होंगे।
ये भी पढ़ें-
मलाइका अरोड़ा को अपने इस फोटोशूट के कारण खूब मिल रही है वाहवाही, ये है बड़ी वजह
मौनी राय का सूट में दिखा दिलकश अंदाज, देसी गर्ल बनकर बढ़ाई फैंस की धड़कने
अदिति राव हैदरी इस ऑरेंज-मरून ड्रेस में लग रहीं थी कयामत, देखिए फोटो