1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मलाइका अरोड़ा को अपने इस फोटोशूट के कारण खूब मिल रही है वाहवाही, ये है बड़ी वजह

मलाइका अरोड़ा को अपने इस फोटोशूट के कारण खूब मिल रही है वाहवाही, ये है बड़ी वजह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2019 11:47 am IST,  Updated : May 29, 2019 12:09 pm IST

मलाइका एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। दरअसल इस तस्वीर में वह अपना आर्मपिट दिखाती नजर आ रही हैं।

Malaika Arora- India TV Hindi
Malaika Arora Image Source : INSTRAGRAM

Malaika Arora Trolled: मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहते हैं। वह बोल्ड तस्वीरों या फिर जिम लुक के कारण चर्चा में आ ही जाती हैं। वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। दरअसल इस तस्वीर में वह अपना आर्मपिट दिखाती नजर आ रही हैं।

मलाइका ने इंस्ट्राग्राम में अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह ब्लैक कलर की लेस वाली मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह बालों की पौनीटेल बताने हुए पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में मलाइका काफी हॉट लग रही हैं।

मलाइका के इस तस्वीर में उनके अंडरआर्म्स साफ नजर आ रहे हैं। जिसके कारण कई लोगों से उन्हें ट्रोल कर दिया है। किसी ने कहा कि वैक्स करना भूल गई है। तो कई लोगों ने उनके इस लुक और कॉन्फिडेंस की तारीफ भी की है।

Malaika Arora
Malaika Arora

एक यूजर ने पुरुषों के साथ कंपेयर करते हुए लिखा कि पुरुष जब अंडरआर्म्स दिखा सकते है तो महिलाएं क्यों नहीं? वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा है, 'यह वाकई सशक्तिकरण है। गो गर्ल, मैं हमेशा से समझना चाहता था कि लड़कियां अपने अंडरआर्म हेयर दिखाने को लेकर कॉन्फिडेंट क्यों नहीं होतीं।'

वहीं एक यूजर ने कहा कि मैडम के पास शेव करने का भी टाइम नहीं है। वहीं दूसरे ने कहा कि आपको वीट की जरुरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल