कुछ समय पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक वीडियो के दौरान एक फैन को भारत छोड़ने की बात कहने पर ट्रोल होना पड़ा था। दरअसल, एक प्रमोशनल वीडियो के दौरान एक यूजर ने कमेंट किया था उन्हें वर्तमान भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में इंग्लिश औहर ऑस्ट्रेलियन बैट्समैन ज्यादा पसंद हैं। इस पर विराट ने उनसे कहा था कि आपको भारत छोड़ देना चाहिए। इस पर विराट काफी ट्रोल हुए थे और अब नसीरूद्दीन शाह ने विराट के बर्ताव पर कमेंट किया है।
उन्होंने अपने फेोसबुक पेज पर लिखा- ''विराट कोहली न सिर्फ दुनिया के सबसे अच्छे बैट्समैन हैं बल्कि दुनिया के सबसे खराब बर्ताव वाले खिलाड़ी भी हैं। उनके अहंकार और खराब बर्ताव के कारण उनकी क्रिकेटिंग उपलब्धि कम हो जाती है..और मेरा देश छोड़ने का कोई भी इरादा नहीं है।''
Naseeruddin Shah Facebook Post
नसीरूद्दीन के पोस्ट को वायरल होने में समय नहीं लगा। सोशल मीडिया पर लोग इस कमेंट को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ज्यादातर लोगों ने इस कमेंट पर नसीरूद्दीन को आड़े हाथों लिया। कुछ लोगों ने विराट का साथ देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए ऐसे आक्रामक रवैये की जरूरत है। आप भी पढ़ें लोगों के रिएक्शन...
Comments on Naseeruddin Shah Facebook Post