1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका की आंखों से छलक पड़े आंसू जब रणवीर को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

दीपिका की आंखों से छलक पड़े आंसू जब रणवीर को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

 Published : Dec 17, 2018 09:21 am IST,  Updated : Dec 17, 2018 11:08 am IST

स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में रणवीर सिंह को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड। जिसके बाद दीपिका की आंखों से छलकर पड़े आंसू।

Ranveer and deepika- India TV Hindi
Ranveer and deepika Image Source : INSTAGRAM/RANVEER SINGH

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह(Ranveer singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika padukone) किसी आइडल कपल से कम नहीं हैं। रविवार को मुंबई में हुए स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में दोनों साथ में मैचिंग के आउटफिट पहने नजर आए। जिसके बाद से दोनों का लुक काफी चर्चा में है। रणवीर को स्टार स्क्रीन अवार्ड में फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। इस अवार्ड के मिलने पर रणवीर ने एक स्पीच दी जिसे सुनकर दीपिका की आंखों से आंसू आ गए।

बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलने पर रणवीर ने स्पीच दी। उन्होंने कहा- फिल्में में तो मुझे रानी नहीं मिली थी मगर असल जिंदगी में मुझे मेरी रानी मिल गई है। इसके बाद रणवीर ने दीपिका से कहा- आई लव यब बेबी, पिछले 6 साल में मैंने कुछ भी हासिल किया है, क्योंकि आपने मुझे ग्राउंडिड रखा, सेंटर्ड राख। इन सभी के लिए शुक्रिया।

रणवीर की यह स्पीच सुनकर दीपिका इमोशनल हो गई और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके साथ रणवीर ने अवार्ड अपनी दादी को डेडिकेट किया। साथ ही अपने माता-पिता और बहन को शुक्रिया कहा।

रणवीर सिंह ने प्रिंटिड सूट पहना था। जिनके साथ दीपिका ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहना था। दीपिका की ड्रेस अनामिक खन्ना ने डिजाइन की है। इसके साथ ही उन्होंने स्मोकी आईमेकअप किया था।

 

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। शादी दो रीति-रिवाजों से की गई है। जिसमें 14नवंबर को शादी कोंकणी रीति-रिवाजो से हुई और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाजों से की गई। शादी और रिसेप्शन के बाद रणवीर सिंह वापिस काम पर लग गए हैं। उनकी फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। सिंबा में रणवीर के अपोजित सारा अली खान नजर आने वाली है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'केदारनाथ' से चला सारा अली खान का जादू, टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 3' में रोमांस करती आ सकती हैं नजर

औरंगाबाद में जरीन खान को देख भीड़ हुई बेकाबू, सुनाई आपबीती

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन