1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नावेद-साईदा बने ‘पावर कपल’ के विजेता

नावेद-साईदा बने ‘पावर कपल’ के विजेता

टेलीविजन निर्देशक नावेद जाफरी और उनकी पत्नी सईदा को रविवार को सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के सेलिब्रिटी रियलिटी शो 'पावर कपल' का विजेता घोषित किया गया।

naved- India TV Hindi
naved

मुंबई: टेलीविजन निर्देशक नावेद जाफरी और उनकी पत्नी सईदा को रविवार को सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के सेलिब्रिटी रियलिटी शो 'पावर कपल' का विजेता घोषित किया गया। मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान की होस्टिंग वाले इस शो में नावेद-सईदा ने इस क्रम में अन्य फाइनलिस्ट जोड़ी विंदु दारा सिंह-डीना और शावर अली-मार्सेला को मात दी। विजेता जोड़ी को 50 लाख रुपए और पावर कपल की टॉफी दी गई।

इसे भी पढ़े:- मलाइका ने नहीं मानी सलमान की बात, अरबाज से ले रही हैं तलाक!

जीत के बाद नावेद ने कहा, "मैं बहुत-बहुत उत्साहित हूं। मैं और सईदा खिताब जीतने के लिए शो में नहीं आए थे। हम सिर्फ साथ में अच्छा वक्त गुजारना, एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से जानना और पहले से मजबूत पति-पत्नी के हमारे रिश्ते को और मजबूत करना चाहते थे।"

उन्होंने कहा, "शो ने हमें हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। यह जानकर अच्छा लगता है कि हमने प्यार की इतनी परीक्षाएं पास कर ली हैं। हमें एक-दूसरे के प्रति हमारा प्यार साबित करने के लिए 'पावर कपल' का इतना बढ़िया मंच देने के लिए मैं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"

उन्होंने रिश्तों के टूटने की वजह पर बात करते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि लोगों में बर्दाश्त करने की क्षमता कम हो गई है। इक दूसरे के बीच अंडस्टैंडिंग न होने की वजह से भी रिश्ते रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है अगर किसी भी झगड़े को लंबा खीचने से अच्छा है बातचीत करके उसका हल निकाला जाए।

यह रियलिटी शो 10 सेलिब्रिटी जोड़ियों के साथ शुरू हुआ था। सेलिब्रिटी पति-पत्नी जोड़ी मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान ने इसकी मेजबानी की।

Latest Bollywood News