1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका ने नहीं मानी सलमान की बात, अरबाज से ले रही हैं तलाक!

मलाइका ने नहीं मानी सलमान की बात, अरबाज से ले रही हैं तलाक!

 Published : Mar 12, 2016 06:32 pm IST,  Updated : Mar 12, 2016 09:16 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के अलग एक दूसरे से अलग होने की खबरें काफी लंबे समय से मीडिया में छाई हुई हैं।

malaika- India TV Hindi
malaika

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के अलग एक दूसरे से अलग होने की खबरें काफी लंबे समय से मीडिया में छाई हुई हैं। लेकिन अरबाज से सोशल मीडिया पर हमेशा ही इन खबरों से दूसरे रहने के लिए कहा और कुछ वक्त पहले इन दोनों को साथ में एक डिनर डेट पर भी देखा गया था। अब खबर आई है कि मलाइका ने अरबाज को तलाक देने का फैसला कर लिया है। लंबे वक्त से इन दोनों के बीच अनबन की खबरें मीडिया में आ रही थीं और आखिरकार मलाइका ने अब अरबाज को तलाक देने का मन बना ही लिया है।

इसे भी पढ़े:- मलाइका के साथ तलाक की खबरों पर भड़क पड़े अरबाज

खबरों के अनुसार मलाइका और अरबाज की शादी इस मोड़ पर पहुंच चुका हैं कि इसमें किसी भी सुधार की गुंजाइश नहीं है। हालांकि कुछ वक्त पहले मलाइका के देवर सलमान खान ने इन दोनों के बीच सुलाह करवाने की कोशिश भी की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। मलाइका के करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की  है कि मलाइका जल्द ही कोर्ट में तलाक फाइल भी करने वाली हैं।

खबरों की माने तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि मलाइका ने पूरे खान परिवार से कहा कि वह बेटे अरहान को देखभाल खुद ही करेंगी। दरअसल इनके अलग होने की खबरें की शुरुआत हुई जब मलाइका और अरबाज की होस्टिंग वाले सोनी चैनल के शो 'पावर कपल' में अचानक सिर्फ अरबाज ही होस्ट करते हुए नजर आने लगे। इसके बाद खबर आई कि मलाइका अरो़ड़ा खान अपने बेटे के साथ अरबाज खान का बांद्रा में स्थित घर छोड़कर अपने खार वाले अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन