1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका के साथ तलाक की खबरों पर भड़क पड़े अरबाज

मलाइका के साथ तलाक की खबरों पर भड़क पड़े अरबाज

 Published : Feb 17, 2016 04:31 pm IST,  Updated : Feb 17, 2016 04:32 pm IST

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान के अलग होने की खबरें काफी वक्त से मीडिया में छाई हुई हैं। कुछ वक्त पहले अरबाज ने सोशल मीडिया पर एक डब्समैश शेयर किया था।

arbaaz- India TV Hindi
arbaaz

मुंबई: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान के अलग होने की खबरें काफी वक्त से मीडिया में छाई हुई हैं। कुछ वक्त पहले अरबाज ने सोशल मीडिया पर एक डब्समैश शेयर किया था जिसमें वह "कुछ तो लोग कहेंगे" की लाइनें गुनगुनाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने बताया था कि उनके और मलाइका के बीच सब कुछ ठीक है। लेकिन इसके बावजूद भी इनके अलग होने की बात लगातार सुर्खियों में छाई रही। लेकिन अब अरबाज ने इन सभी अफवाहों से परेशान होकर अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ ट्वीट करते हुए इन खबरों का सख्ती से इनसे दूर रहने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा, ये मेरी कोई फिल्म नहीं है जिसके बारे में आप चर्चा करें, ये मेरी निजी जिंदगी और है। इसके बारे में हमें कोई भी स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है।" उन्होंने एक के बाद लगातार तीन ट्वीटस किए।

arbaaz1
arbaaz1

इसे भी पढ़े:- मलाइका संग तलाक की खबरों पर अरबाज का अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब

दरअसल इन सभी खबरों की शुरुआत हुई जब मलाइका और अरबाज की होस्टिंग वाले सोनी चैनल के शो 'पावर कपल' में अचानक सिर्फ अरबाज ही होस्ट करते हुए नजर आने लगे। इसके बाद खबर आई कि मलाइका अरो़ड़ा खान अपने बेटे के साथ अरबाज खान का बांद्रा में स्थित घर छोड़कर अपने खार वाले अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं। हाल ही में अर्पिता की गोद भराई की रस्म के मौके पर भी अरबाज और मलाइका कहीं भी नजर आए।

arbaaz2
arbaaz2

कुछ वक्त पहले ये भी खबर आई थी कि अरबाज ने अपने टूटते रिश्ते को बचाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री करीश्मा कपूर से मदद मांगी थी। दरअसल करिश्मा और मलाइका काफी करीबी दोस्त हैं।

arbaaz3
arbaaz3

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन