1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र ग्रह जुलाई के पहले हफ्ते में बदलेंगे चाल, सिंह में पहुंचकर 4 राशियों को बना सकते हैं मालामाल

शुक्र ग्रह जुलाई के पहले हफ्ते में बदलेंगे चाल, सिंह में पहुंचकर 4 राशियों को बना सकते हैं मालामाल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 29, 2026 06:56 am IST,  Updated : Jun 29, 2026 08:28 am IST

भौतिक सुख और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र 4 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर के चलते किन राशियों को जीवन में लाभ की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं।

Venus Transit 2026- India TV Hindi
शुक्र गोचर जुलाई 2026 Image Source : MAGNIFIC

शुक्र ग्रह जुलाई के महीने में राशि बदलने जा रहे हैं। शुक्र का गोचर 4 जुलाई को शाम 7 बजकर 18 मिनट पर होगा। शुक्र ग्रह 1 अगस्त तक सिंह राशि में ही संचार करते रहेंगे। भौतिकता, प्रेम, रचनात्मकता के कारक ग्रह शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। यह गोचर आपको शिक्षा, प्रेम संबंधों और आर्थिक क्षेत्र में सुखद फल दे सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। वहीं निवेश किए गए धन से भी बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों में शुक्र ग्रह निखार लेकर आएंगे और कुछ सिंगल लोग मिंगल भी जुलाई के महीने में कर सकते हैं। अधूरे कार्यों को आप पूरा कर पाएंगे। 

कर्क राशि 

शुक्र का गोचर आपके धन भाव यानि द्वितीय भाव में होगा। इस गोचर के चलते आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिलने के योग हैं। अगर आप रचनात्मक कार्य करते हैं तो आपकी ख्याति बढ़ सकती है। पैतृक कारोबार करने वालों को शुक्र देव मालामाल बना सकते हैं। घर के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का भी आपको मौका मिल सकता है। 

सिंह राशि 

शुक्र का गोचर आपके लग्न भाव में होगा। इस गोचर के चलते आपका आकर्षण बढ़ सकता है। समाज में मान-सम्मान की आपको प्राप्ति हो सकती है। जो लोग अपना बिजनेस करने का विचार बना रहे थे उनको सफलता जुलाई में मिलने के योग हैं। पुराने संपर्कों के जरिए आपको धन लाभ मिलने के भी योग हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों को माता-पिता का सहयोग हर क्षेत्र में मिल सकता है। 

तुला राशि 

आपके लाभ भाव में आपके राशि के स्वामी शुक्र का गोचर होगा। इसलिए आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। कुछ लोग नौकरी के साथ ही अपना कोई काम भी शुरू जुलाई के महीने में कर सकते हैं। तुला वालों को फंसा हुआ धन वापस मिलने के भी आसार हैं। अगर शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो मुनाफा हो सकता है। बड़े भाई-बहनों की कोई सलाह आपके काम आ सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

बुध मिथुन राशि में हो रहे हैं वक्री, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव? जानें किसे रहना होगा सावधान और किन्हें मिलेगा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।