1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'लॉक अप 2' के पहले दिन ही हाई-वोल्टेज ड्रामा, टास्क के दौरान हर्षद चोपड़ा से सुनीता आहूजा को लगी चोट, मचा हंगामा

'लॉक अप 2' के पहले दिन ही हाई-वोल्टेज ड्रामा, टास्क के दौरान हर्षद चोपड़ा से सुनीता आहूजा को लगी चोट, मचा हंगामा

 Published : Jun 29, 2026 06:09 am IST,  Updated : Jun 29, 2026 06:09 am IST

'लॉक अप 2' के पहले टास्क से ही यह साफ हो गया है कि यह सीजन मुश्किल होने वाला है। हर्षद चोपड़ा की वजह से सुनीता आहूजा को चोट लग जाती है, जिसकी वजह से वह कॉम्पिटिशन के दौरान भावुक हो जाते हैं।

Sunita Ahuja, Harshad Chopda- India TV Hindi
सुनीता आहूजा और हर्षद चोपड़ा Image Source : X/@BAAT_UNKAHI

'लॉक अप: सच या सजा' ने अपने सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स और जबरदस्त ड्रामे से दर्शकों के बीच पहले ही काफी सुर्खियां बटोर ली है। नेटफ्लिक्स के इस नए रियलिटी शो में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे एक साथ नजर आ रहे हैं और 'लॉक अप' हाउस के अंदर का माहौल पहले ही दिन से काफी मसालेदार रहा। इस सीजन के पहले टास्क में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स ने अपनी पूरी जान लगा दी। घर के अंदर कॉम्पिटिशन का दबाव बढ़ने के साथ ही टास्क तेजी से इंटेंस और उथल-पुथल भरा हो गया।

हर्षद चोपड़ा की वजह से सुनीता आहूजा को लगी चोट

'लॉक अप 2' में घरवाले गेम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए चैलेंज पूरा करने में पूरी कोशिश करते दिखे। हालांकि, टास्क के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस जबरदस्त कॉम्पिटिशन के दौरान हर्षद चोपड़ा ने सुनीता आहूजा को घायल कर दिया। इस घटना ने सभी को हौरान कर दिया, क्योंकि इस घटना ने सभी को हिला दिया। रियलिटी शो के टास्क अक्सर कंटेस्टेंट्स का कॉम्पिटिटिव अंदाज सामने लाते हैं, जिसके कारण हलचल मच गई। जी हां, शो में एक पॉपुलर कंटेस्टेंट के तौर पर आए हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा के साथ हुई घटना के बाद दर्शक यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि इस स्थिति पर सुनीता का क्या रिएक्शन होगा।

श्रेया कालरा के सामने भावुक हुए 

इस घटना के बाद घर का माहौल बदल गया। कंटेस्टेंट्स सोचने लगे कि क्या यह सिर्फ गेम के दबाव की वजह से हुआ था या फिर अनजाने में हुआ। हर्षद चोपड़ा और सुनीता आहूजा की घटना ने 'लॉक अप' के अंदर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हर्षद चोपड़ा इमोशनल हो जाते हैं और उन्हें दुख होता है कि उनकी वजह से किसी को चोट लग गई। वायरल वीडियो में श्रेया कालरा इस घटना के बारे में बात करते हुए, हर्षद चोपड़ा को समझाती है कि इमोशनल होने से कुछ नहीं होता है।

हर्षद चोपड़ा का खुलासा

टीवी के मशहूर एक्टर हर्षद चोपड़ा, जिन्हें आखिरी बार 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में देखा गया था। अब 'लॉक अप: सच या सजा' शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे हैं। शो के ग्रैंड प्रीमियर पर हर्षद ने बताया था कि 2010 में अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड और सबसे अच्छे दोस्त से मिले धोखे के बाद से ही वह पिछले 16 सालों से दिल टूटने के दर्द से जूझ रहे हैं।

ये भी पढे़ं- गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक, 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

'लॉक अप 2' का शानदार प्रिजन-थीम हाउस कैदखाने से नहीं है कम, सामने आया वीडियो, रेड जोन होगा हर कोना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन