एकता कपूर का शो 'लॉक अप 2' 27 जून को नेटफ्लिक्स इंडिया पर फिर से लौट रहा है। इस शो में 14 कंटेस्टेंट होंगे, जो छह हफ्ते तक जेल जैसे माहौल में रहेंगे। हालांकि, 'लॉक अप: सच या सजा' का सेट 'बिग बॉस', 'द 50' या 'राइज एंड फॉल' जैसे शो के आलीशान घरों से बिल्कुल अलग होगा। कंटेस्टेंट को यह दिखाने के लिए कि उन्हें किस तरह के माहौल में रहना होगा, लॉक अप सीजन 1 के विनर मुनव्वर फारूकी के बाद अब मशहूर आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने सेट का टूर कराया है। 'लॉक अप सच या सजा' सेट का हर कोना कैदखाने जैसा बनाया गया है।
'लॉक अप 2' का प्रिजन-थीम हाउस टूर
वीरल भयानी पैपराजी के जारी शेयर किए गए 2 वीडियो में फिल्म निर्देशक, प्रोडक्शन डिजाइनर और आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार 'लॉक अप 2' का टूर करवाते हुए कहते हैं, 'ये है जेलर का कैबिन जो हमने लड़कियों और कुछ खास एलिमेंट से तैयार किया है। यह से दोनों होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख कैदी पर नजर रखने वाले हैं। ये रहे कैदी के सेल, जो हमने बहुत छोट-छोटे बनाए है, ताकि वह खुद को असली कैदियों जैसा महसूस कर पाए और गेम में तहलका मचा दे। लॉकर रूम है ये, जो 14 लोगों के लिए 14 अलमारी बनी है। उनके पास समान कम और पैसे ज्यादा होने वाले होंगे, जो इसी अलमारी में रखने वाले हैं। बाद में दो बाथरूम है, जो नेटफ्लिक्स के रंग के अनुसार तैयार किया गया है। इस बार हमने इसे बहुत स्टाइलिश बनाया है।'
लॉक अप 2 के कैदियों की यूनिफॉर्म
पैपराजी वीरल भयानी के शेयर किए गए वीडियो में ओमंग कुमार ने वीडियो में आगे वर्कशॉप, बैकयार्ड एरिया दिखाया है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि बैकयार्ड में रखे दो बॉक्स टीम के टास्क का हिस्सा होगा। उन्होंने यह भी बताया की कैदियों की ड्रेस लाल रंग की होगी, जो नेटफ्लिक्स के कलर के अनुसार है।
लॉक अप 2 का सेट है खास
हाल ही में मुनव्वर ने भी एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कहते हैं , 'लॉक अप मुमकिन नहीं है। यह एक ऐसा फैमिली रूम है, जहां एकता भी नहीं चाहेंगी कि वे एक साथ रहें। यहां आकर मैं बस बहता जा रहा हूं।' बता दें कि लॉक अप सीजन 2 का सेट उमंग कुमार ने डिजाइन किया है और इसमें 90 से ज्यादा कैमरे लगे हैं। उमंग कुमार ने इस दुनिया को बनाने में आई चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'चुनौती यह थी कि रंगों के साथ ज्यादा छेड़छाड़ न की जाए, साथ ही हमारे मन में जेल की एक खास छवि होती है। मुझे एक नई सोच लानी थी, लेकिन साथ ही जेल का रफ और टफ लुक भी बनाए रखना था। मुझे इसे शानदार दिखाना था, लेकिन यह भी ध्यान रखना था कि यह एक जेल है।'
ये भी पढे़ं-
क्या 'लॉक अप 2' में नजर आएंगी माही विज? एक्ट्रेस ने बताया सच, वीडियो किया शेयर