1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'लॉक अप 2' में होगी योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की एंट्री, बढ़ेगा एंटरटेनमेंट का डोज, फैंस ने दिया TRP किंग-क्वीन का टैग

'लॉक अप 2' में होगी योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की एंट्री, बढ़ेगा एंटरटेनमेंट का डोज, फैंस ने दिया TRP किंग-क्वीन का टैग

 Published : Jun 25, 2026 01:25 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 01:25 pm IST

'लॉक अप 2' में राम कपूर, शिवांगी जोशी और पामाला सेरेना के बाद अब दो नई एंट्री हुई है। फराह खान और रितेश देशमुख के शो में योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी धमाका करने के लिए तैयार हैं।

Yogesh Rawat, Akanksha Chaudhary- India TV Hindi
योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIX_IN

नेटफ्लिक्स का अपकमिंग शो 'लॉक अप 2' इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स को लेकर जबरदस्त चर्चा में है। दर्शक के बीच इसके पहले सीजन का काफी बज देखने को मिला था और इसी के चलते अब मेकर्स लॉक अप सीजन 2 लेकर आ रहे हैं। इसके पहले तीन कैदी राम कपूर, शिवांगी जोशी और पामाला सेरेना के नाम का खुलासा एकता कपूर ने कर दिया है। अब फराह खान और रितेश देशमुख के इस शो में दो नई एंट्री हुई है और यह खबर मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया पर दी है। 'स्प्लिट्सविला' के पूर्व कंटेस्टेंट योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी इस शो में हिस्सा लेंगे।

लॉक अप 2 में हुई दो नए कंटेस्टेंट्स की एंट्री

'लॉक अप: सच या सजा' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख इस रियलिटी शो को होस्ट करेंगे। नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो के जरिए घोषणा की कि 'स्प्लिट्सविला' के एक्स कंटेस्टेंट योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी शो में हिस्सा लेंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लॉक अप सीजन 1 के विनर मुनव्वर फारुकी सेट का टूर कराते हैं। वीडियो के आखिर में योगेश और आकांक्षा को कंटेस्टेंट के तौर पर इंट्रोड्यूस किया जाता है।

योगेश और आकांक्षा पर फैंस ने लुटाया प्यार

योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी का 'लॉक अप' वीडियो वायरल होने के बाद से चर्चा में है, जिस पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। योगेश और आकांक्षा के फैंस उन्हें 'लॉक अप' में देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। एक फैन ने ट्वीट किया, 'TRP के किंग और क्वीन फिर से स्क्रीन पर आ रहे हैं, चलो शुरू करते हैं।' बता दें कि अब तक 'लॉक अप 2' के पांच कैदी के नाम सामने आ चुके हैं। 'लॉक अप: सच या सजा' 27 जून 2026 से स्ट्रीम होना शुरू होगा। इसके एपिसोड नेटफ्लिक्स पर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे प्रीमियर होंगे।

लॉक अप में धूम मचाएंगे योगेश और आकांक्षा

योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी 'स्प्लिट्सविला 16' में नजर आने के बाद से खबरों में थे। दोनों के बीच शो में प्यार और धोखे का गेम देखने को मिला था, जो सोशल मीडिया पर महीनों तक चर्चा में था। अब यह जोड़ी नए रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में साथ नजर आने वाले हैं।

ये भी पढे़ं- क्या 'लॉक अप 2' में नजर आएंगी माही विज? एक्ट्रेस ने बताया सच, वीडियो किया शेयर

पामेला सेरेना कौन हैं? 'देसी ब्लिंग' स्टार बनेंगी 'लॉक अप 2' की नई कैदी, लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन