इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी, भारतीय गेंदबाज ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी, भारतीय गेंदबाज ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक से बढ़कर एक महिला गेंदबाज हैं, लेकिन सिर्फ 2 ही गेंदबाज तीनों फॉर्मेट में 350 से ज्यादा विकेट चटकाने में सफल रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों ही गेंदबाज भारतीय हैं। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली महिला गेंदबाजों के बारे में...
Published : Jun 29, 2026 10:30 am IST, Updated : Jun 29, 2026 10:30 am IST
1/5Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक से बढ़कर एक महिला गेंदबाज हैं, लेकिन सिर्फ 2 ही गेंदबाज तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 350 से ज्यादा विकेट चटकाने में सफल रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों ही गेंदबाज भारतीय हैं। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाजों के बारे में...
2/5Image Source : AFP
इंग्लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। कैथरीन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 267 मैचों में कुल 335 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 51, ODI क्रिकेट में 170 और T20I क्रिकेट में 114 विकेट लेने का कारनामा किया है।
3/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिसे पेरी इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज हैं। एलिसे पेरी ने 362 मैचों में कुल 336 विकेट चटकाए हैं। इसमें 39 टेस्ट विकेट, 166 ODI विकेट और 131 T20I विकेट शामिल हैं।
4/5Image Source : AFP
भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम कई सालों तक वूमेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज रहा। झूलन ने 284 मैचों में 355 विकेट झटके। उन्होंने टेस्ट में 44, ODI क्रिकेट में 255 और T20I में 56 विकेट चटकाने का कमाल किया।
5/5Image Source : AFP
भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा वूमेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने 279 मैचों में 356 विकेट लेने के साथ ही झूलन गोस्वामी का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। दीप्ति टेस्ट में 22, ODI में 166 और T20I 168 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं।