Published : Jun 28, 2026 11:02 pm IST, Updated : Jun 28, 2026 11:02 pm IST
1/8Image Source : INDIA TV
29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा के दिन व्रत करने का भी विधान है। तो आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
2/8Image Source : FILE IMAGE
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करें। अगर ऐसा संभव नहीं है तो घर पर नहाने वाले में गंगा जल मिलाकर स्नान करें।
3/8Image Source : INDIA TV
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन शाम के समय माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। देवी लक्ष्मी को खीर का भोग अवश्य लगाएं। माता लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
4/8Image Source : FILE IMAGE
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करने से घर में सुख-शांति आती है। तो इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करें या सुनें।
5/8Image Source : PEXELS
पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा का भी विधान है। तो इस दिन चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें। एक लोटा में गंगाजल, कच्चा दूध और अक्षत मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
6/8Image Source : PEXELS
पूर्णिमा के दिन किसी का अपमान न करें और न ही किसी के लिए मन में बुरे विचार लाएं। पूर्णिमा के दिन देर तक सोने से भी बचना चाहिए। इस दिन जल्दी उठकर पूजा-पाठ करना चाहिए।
7/8
8/8Image Source : PEXELS
पूर्णिमा के दिन तामसिक चीजों (मांस-मदिरा, मछली, लहसुन-प्याज और नशीली चीजें) से दूर रहें। इस दिन सात्विक आहार ही ग्रहण करें।