A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: शो से बाहर हुए नवीन प्रकाश, सलमान के बारे में कही ये बात

Bigg Boss 10: शो से बाहर हुए नवीन प्रकाश, सलमान के बारे में कही ये बात

सलमान खान की होस्टिंग वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 10वां सीजन इन दिनों काफी चर्चा में छाया हुआ है। शो में बेहतरीन टास्क के बीच घर के सदस्य भी बेघर हो रहे हैं। लेकिन एक बार फिर शो से एक इंडिया वाला बाहर हो गया है।

bigg boss- India TV Hindi
bigg boss

मुंबई: सलमान खान की होस्टिंग वाला रियलिटी शो बिग बॉस का 10वां सीजन इन दिनों काफी चर्चा में छाया हुआ है। शो में बेहतरीन टास्क के बीच घर के सदस्य भी बेघर हो रहे हैं। लेकिन एक बार फिर शो से एक इंडिया वाला बाहर हो गया है। इस बार नवीन प्रकाश की 'बिग बॉस' की यात्रा समाप्त हो गई है। वह शो के 10वें संस्करण में यह साबित करने पहुंचे थे कि एक आम आदमी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं होता।

इसे भी पढ़े:-

नवीन ने एक बयान में कहा, "'बिग बॉस' जैसे शो में शामिल होने का मौका मिलना मेरे जैसे आम आदमी के लिए एक बड़ी बात है। हालांकि मुझमें आत्मविश्वास था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर तक पहुंच पाऊंगा और सेलेब्रिटीज को कड़ी टक्कर दूंगा।" नवीन ने कहा, "सलमान खान के साथ पर्दे पर आने का मौका मिलना एक सपने के पूरा होने जैसा था और मैं इसे जिंदगी भर याद रखूंगा।"

नवीन ने कहा, "मुझे खुशी है कि मनवीर, मनु और मोना के रूप में मुझे जिंदगी भर के लिए दोस्त मिले हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे एक योद्धा के तौर पर याद रखेंगे। मैं हर किसी को अपनी इस यात्रा में समर्थन देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

Latest Bollywood News