नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली हमेशा अपने बिंदास स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर मीडिया में छा जाती हैं। अब एक बार फिर से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में वह पार्टी करती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में नव्या के हाथ में सिगरेट नजर आ रही है और ग्लास नजर आ रहा हैं। नव्या के हाथ में सिगरेट तो साफतौर पर देखी जा सकती हैं, लेकिन ड्रिंक का ग्लास वह अपने मोबाइल फोन के पीछे छुपाती हुई दिख रही हैं। यह तस्वीरें उनके कुछ विदेशी दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान ली गई हैं। नव्या ने खुद यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।इसे भी पढ़े:- बिग बी की नातिन नव्या की ये तस्वीरे देख चौंक जाएंगे आप यह पहला मौका नहीं है जब नव्या को दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। इससे पहले भी कई बार उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा चुकी हैं। इससे पहले वायरल हुई एक तस्वीर में नव्या किसी ब्रिटिश लड़के के कंधे पर हाथ रखे उसकी गोद में बैठी नजर आ रही थीं।नव्या अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा की बेटी है। श्वेता ने दिल्ली के बिजनेसमेन निखिल नंदा से शादी की थी।