A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म 'जोगिरा सारा रा रा' का ऐलान, नेहा शर्मा संग करेंगे रोमांस

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म 'जोगिरा सारा रा रा' का ऐलान, नेहा शर्मा संग करेंगे रोमांस

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी महीने में शुरू होगी।

nawazuddin siddiqui new film JogiraSaraRaRa- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा 'जोगीरा सारा रा रा' फिल्म में साथ ऩजर आएंगे

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी नई फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' का ऐलान कर दिया है। इस मूवी में उनके अपोजिट नेहा शर्मा नज़र आएंगी। फिल्म का निर्देशन कुशान नंदी करने जा रहे हैं, जबकि फिल्म को गालिब असदभोपाली लिखने जा रहे हैं। इसकी तैयारी अगले साल फरवरी महीने में शुरू होगी। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "ऐसा रोमांस जो आपको गुदगुदाने पर मजबूर कर देगा।" इस मूवी को नईम ए सिद्दीकी (टचवुड मल्टीमीडिया क्रिएशंस) प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि किरण श्याम श्रॉफ क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

'रात अकेली है' में अपने किरदार के बारे में बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रात अकेली है' हाल ही में ऑनलाइन रिलीज हुई है। इसमें राधिका आप्टे भी लीड रोल में हैं। वहीं, इससे पहले नवाजुद्दीन की 'घूमकेतू' भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। 

वहीं, नेहा शर्मा की बात करें तो वो हाल ही में बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आईं, जिसका टाइटल दिल को करार आया है। फैंस को सिद्धार्थ और नेहा की जोड़ी काफी पसंद आई।

Latest Bollywood News