1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रात अकेली है' में अपने किरदार के बारे में बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे

'रात अकेली है' में अपने किरदार के बारे में बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे

 Published : Jul 17, 2020 04:09 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 04:11 pm IST

फिल्म 'रात अकेली है' भारत के एक छोटे शहर में हाई प्रोफाइल हत्या की कहानी है। इस फिल्म के जरिए कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आदित्य श्रीवास्तव, श्वेता त्रिपाठी, इला अरुण, खालिद तैयबजी, शिवानी रघुवंशी और तिग्मांशु धूलिया भी हैं।

रात अकेली है- India TV Hindi
रात अकेली है Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'रात अकेली है' में चरित्र निभाना एक प्रेरणादायक चुनौती थी। इस फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया गया। फिल्म दर्शकों को एक रहस्यमयी यात्रा पर ले जाने का वादा करती है।राधिका ने कहा, "इस फिल्म में अपने चरित्र की परतों को निकालना मेरे लिए एक प्रेरणादायक चुनौती रहा। हनी त्रेहान का दृष्टिकोण वाकई अद्वितीय है।"

फिल्म 'रात अकेली है' भारत के एक छोटे शहर में हाई प्रोफाइल हत्या की कहानी है। इस फिल्म के जरिए कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आदित्य श्रीवास्तव, श्वेता त्रिपाठी, इला अरुण, खालिद तैयबजी, शिवानी रघुवंशी और तिग्मांशु धूलिया भी हैं।

नवाजुद्दीन ने बताया, "मैं इंस्पेक्टर जटिल यादव की भूमिका निभा रहा हूं, जो एक शक्तिशाली व्यक्ति की हत्या की जांच कर रहा है। वह हमेशा न्याय की तलाश में रहता है और जब तक वह सच्चाई का पता नहीं लगा लेता तब तक आराम नहीं करता है।"

फिल्म के बारे में बात करते हुए त्रेहान ने कहा, "सिनेमा में क्राइम थ्रिलर हमेशा से मेरी पसंदीदा शैलियों में से एक रहा है। मैं हमेशा से एक ऐसी कहानी बताना चाहता था।"

'रात अकेली है' नेटफ्लिक्स पर 31 जुलाई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन