1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग से लेकर स्विमिंग पूल तक, बहुत कुछ मिस कर रही हैं राधिका आप्टे, शेयर की लिस्ट

शूटिंग से लेकर स्विमिंग पूल तक, बहुत कुछ मिस कर रही हैं राधिका आप्टे, शेयर की लिस्ट

 Written By: IANS
 Published : Jul 16, 2020 06:29 am IST,  Updated : Jul 16, 2020 08:03 am IST

राधिका फिलहाल अपने पति बेनेडिक्ट टेलर के साथ अपने लंदन स्थित घर पर समय बिता रही हैं।

कोरोना वायरस महामारी के बीच बहुत कुछ मिस कर रही हैं राधिका आप्टे- India TV Hindi
कोरोना वायरस महामारी के बीच बहुत कुछ मिस कर रही हैं राधिका आप्टे Image Source : INSTAGRAM: @RADHIKAOFFICIAL

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे कोरोनावायरस महामारी के बीच हाल ही में बहुत सारी चीजें मिस कर रही हैं। राधिका ने इंस्टाग्राम पर बिहाइंड द सीन तस्वीरें साझा की जो किसी फोटोशूट का हिस्सा लग रही हैं। तस्वीर में उन्होंने एक ऑफ-व्हाइट, ऑफ-शोल्डर टॉप, डेनिम शॉर्ट्स और स्नीकर्स पहनी हुईं हैं।

राधिका ने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "इन दिनों फोटोशूट, शूट्स, स्टूडियो, रोड, स्विमिंग पूल और सब कुछ मिस कर रहा हूं।"

राधिका आप्टे के निर्देशन में बनी पहली फिल्म को मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

राधिका फिलहाल अपने पति बेनेडिक्ट टेलर के साथ अपने लंदन स्थित घर पर समय बिता रही हैं।

अभिनय को लेकर बात करें राधिका के आगामी प्रोजेक्ट्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'रात अकेली है' शामिल है। इसके अलावा उनके पास सह-कलाकार विजय वर्मा के साथ एक ओटीटी प्रोजेक्ट और आगामी सीरीज 'शांताराम' भी है, जिसमें वह चार्ली हन्नम के साथ हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन