1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी की रात, एक मर्डर और छह संदिग्ध, 'रात अकेली है' का ट्रेलर लाया बेहतरीन सस्पेंस

शादी की रात, एक मर्डर और छह संदिग्ध, 'रात अकेली है' का ट्रेलर लाया बेहतरीन सस्पेंस

 Published : Jul 17, 2020 03:45 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 03:56 pm IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की फिल्म 'रात अकेली है' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक मर्डर मिस्ट्री है।

nawazuddin siddiqui- India TV Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी Image Source : INSTAGRAM/NAWAZUDDIN._SIDDIQUI

नेटफ्लिक्स ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। जिसमें 17 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होगी। इसमें जाह्ववी कपूर की गुजंन सक्सेना से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की रात अकेली है तक कई फिल्में शामिल हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की आने वाली फिल्म रात अकेली है का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। 

ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंस्टपेक्टर जटिल यादव के किरदार में नजर आए हैं जो रघुबीर सिंह की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए हैं। सच की तह तक जाने के लिए वह रघुबीर सिंह के पूरे परिवार से पूछताछ करते हैं। परिवार का सदस्य उन्हें पूरी बात नहीं बताता है और कुछ ना कुछ छुपाता नजर आ रहा है। इस केस को सुलझाने में जटिल अपनी जान तक लगा देते हैं। इस केस के दौरान जटिल यादव को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की उसकी नौकरी पर बात आ जाती है।

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी, निशांत दहिया, तिग्मांशु धूलिया और कई स्टार्स अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। रात अकेली है 31 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन