1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाक कलाकारों पर नवाजुद्दीन का बड़ा बयान, कहा भारत छोड़ो

पाक कलाकारों पर नवाजुद्दीन का बड़ा बयान, कहा भारत छोड़ो

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर हाल ही में दहेज मांगने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को सिरे खारिज से करते हुए अब नवाज ने भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि...

nawaz- India TV Hindi
nawaz

मेरठ: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर हाल ही में दहेज मांगने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को सिरे खारिज से करते हुए अब नवाज ने भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में पाक कलाकारों को भारत छोड़ देना चाहिए। नवाजुद्दीन ने परतापुर बाईपास स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, इस समय भारत और पाक के बीच परिस्थितियां काफी संवेदनशील है अभी यही अच्छा है कि भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी सितारों को यह देश छोड़कर चले जाना चाहिए।

इसे भी पढ़े:-

बता दें नवाजुद्दीन, सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में एक ऐसे पत्रकार का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान के रिपोर्टर चांद मोहम्मद से प्रेरित था। इस मामले पर बॉलीवुड हस्तियां अलग-अलग तर्क पेश कर रहे हैं। जहां एक तरफ सलमान खान और करण जौहर जैसी हस्तियों का मानना है कि पाकिस्तानी सितारे सिर्फ कलाकार हैं कोई आतंकी नहीं। वहीं दूसरी तरफ नाना पाटेकर और नवाजुद्दीन जैसे लोग भी मौजूद हैं।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाज ने खुद पर लगे दहेज के आरोप पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मुझ पर लगे सारे आरोप झूठे हैं। उन्होंने अपने छोटे भाई की पत्नी आफरीन और उसके रिश्तेदारों पर घर से जेवर चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए कहा, “28 सितंबर की रात्रि मैंने अपने ही भाई को थप्पड़ मारा था। आफरीन से बात करने का मौका नहीं मिला। मैं इतने दिन इसलिए चुप रहा कि मामला परिवार का था और इसे घर में सुलझाने की कोशिश की जा रही थी।“

Latest Bollywood News