1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन ने नंदिता दास को बताया सक्षम निर्देशक

नवाजुद्दीन ने नंदिता दास को बताया सक्षम निर्देशक

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनो अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही उनकी आगामी फिल्म ‘फ्रीकी अली’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसके अलावा वह...

nandita- India TV Hindi
nandita

मुंबई: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनो अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही उनकी आगामी फिल्म ‘फ्रीकी अली’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसके अलावा वह नंदिता दास के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मंटो’ में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। नवाजुद्दीन ने हाल ही में नंदिता की निर्देशक के रूप में क्षमता की प्रशंसा की है। नवाजुद्दीन ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आगामी फिल्म के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मैं नंदिता दास के साथ 'मंटो' में काम कर रहा हूं। नंदिता बहुत ही सक्षम निर्देशक हैं।"

इसे भी पढ़े:-

उल्लेखनीय है कि नवाजुद्दीन 'फिराक' के बाद दूसरी बार नंदिता दास के साथ काम कर रहे हैं। यह समीक्षकों द्वारा सराही गई एक राजनीतिक थ्रिलर थी। 'मंटो' प्रसिद्ध लेखक सादत हसन मंटो के जीवन पर आधारित है, जिन्हें लघु कथाओं, उपन्यास, रेडियो नाटक, निबंध और व्यक्तिगत रेखाचित्र के लिए जाना जाता है। फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ रसिका दुग्गल भी प्रमुख भूमिका में हैं।

लेखक मंटो के बारे में नवाजुद्दीन ने कहा, "मंटो उस समय दुनिया के महान लेखकों में से एक थे, जब हिंदी फिल्म उद्योग की शुरुआत हुई थी। विभाजन के बाद वह पाकिस्तान चले गए। फिल्म 'मंटो' उनके पाकिस्तान जाने के बाद के पूरे जीवन को दर्शाती है।" 'मंटो' 9 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News