नीतू कपूर ने फोटो शेयर कर बताया शादी के 38 साल बाद का हाल
नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर ऋषि के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि शादी के 38 साल बाद क्या होता है।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) इन दिनों अपना इलाज कराने के लिए अमेरिका गए हुए हैं। उनकी बीमारी के बारे में अभी किसी को पता नहीं। ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर(Neetu Kapoor)भी वहां गई हुई हैं। वह उनकी हर परेशानी में उनके साथ खड़ी रहती हैं। ऋषि कपूर की तबीयत के बारे में उनकी फोटोज से पता चलता रहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नीतू कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ एक लंच डेट की फोटो शेयर की है।
नीतू और ऋषि कपूर हाल ही में लंच करने के लिए गए थे जहां उन्होंने एक सेल्फी क्लिक करके पोस्ट की है। नीतू ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- 'लंच डेट. शादी के 38 साल बाद यही होता है। पति फोन में व्यस्त होते हैं और मैं सेल्फी ले रही हूं।'
नीतू सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने नए साल के जश्न की फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। नए साल का जश्न मनाने के लिए आलिया भट्ट भी कपूर परिवार के साथ न्यूयॉर्क में थी। जिसके बाद उनकी काफी फोटोड सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।
आपको बता दे ऋषि कुपूर बीते साल सितंबर से ही अमेरिका में हूं। अमेरिका जाने से पहले उन्होंनेन एक पोस्ट शेयर करके अपने फैन्स को इस बात की जानकारी दी थी। ऋषि कपूर ने लिखा था- किसी चीज का इलाज कराने के लिए अमेरिका जा रहा हूं। फैन्स से गुजारिश है किसी तरह के कयास ना लगाएं। जल्दी ही वापिस आऊंगा।
2018 में ऋषि कपूर की तीन फिल्में 'मंटो', '102 नॉट आउट' और 'मुल्क' रिलीज हुई थीं।
बॉलीवूुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
रणवीर सिंह का वीडियो हुआ वायरल, 'मेरे दो अनमोल रत्न' गाते आए नजर
प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने गिफ्ट किया स्पेशल हाउस, कीमत जानकर जाएंगे चौंक