1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह का वीडियो हुआ वायरल, 'मेरे दो अनमोल रत्न' गाते आए नजर

रणवीर सिंह का वीडियो हुआ वायरल, 'मेरे दो अनमोल रत्न' गाते आए नजर

 Published : Jan 18, 2019 06:42 am IST,  Updated : Jan 18, 2019 11:30 am IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज से पहले उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह रैपर डिवाइन और नेजी के लिए गाते नजर आ रहे हैं।

Ranveer singh- India TV Hindi
Ranveer singh Image Source : INSTAGRAM/RANVEER SINGH

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) की फिल्म 'गली बॉय' रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजित आलिया भट्ट(Alia Bhatt) नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट रैपर का रोल निभाते नजर आ रहे हैं।  इसी बीच रणवीर सिंह की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह मेरे दो अनमोल रत्न गाते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह के इस वीडियो में वो रैपर डिवाइन और नेजी के लिए 'मेरे दो अनमोल रत्न' गाना गाकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दरअसल रणवीर दोनो रैपर्स के साथ रिकॉर्डिंग कर रहे हैं।

आपको बता दें रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' इन दो रैपर्स से प्रेरित होकर ही बनाई गई है। सिर्फ ये ही नहीं रणवीर सिंह मे डिवाइन और नेजी से रैप सॉन्ग गाने की 10 महीने तक ट्रेनिंग भी ली थी। जिसके बाद उन्होंने रैप सॉन्ग रिकॉर्ड किया था। 

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे वाले दिन रिलीज होने जा रही है। फिल्म में इन दोनों के अलावा कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। आलिया इससे पहले मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर भी हिट हुई थी और क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को खूब सराहा था। फिल्म का ट्रेलर और 2 गाने रिलीज हो चुके हैं। लोगों को गाने और ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। अब सभी को रणवीर की फिल्म गली बॉय का इंतजार है।

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए रखी जाएगी कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग

TRP: टॉप पर पंहुचा 'द कपिल शर्मा शो', वहीं 'नागिन-3' ने बनाई टॉप 3 में अपनी जगह

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन