A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान-अरिजीत विवाद पर ये क्या कह गईं गायिका नेहा भसीन

सलमान-अरिजीत विवाद पर ये क्या कह गईं गायिका नेहा भसीन

सलमान खान और सिंगर अरिजीत सिंह के बीच चल रहा विवाद पर अब भी विराम नहीं लगा है। हालांकि अरिजीत ने सलमान से माफी भी मांगी थी। लेकिन अब इन दोनों के बीच गायिका नेहा भसीन आ गई हैं।

neha- India TV Hindi
neha

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और सिंगर अरिजीत सिंह के बीच चल रहा विवाद पर अब भी विराम नहीं लगा है। हालांकि अरिजीत ने सलमान से माफी भी मांगी थी। लेकिन अब इन दोनों के बीच गायिका नेहा भसीन आ गई हैं। उनका कहना है कि अरिजीत सिंह का सुपरस्टार सलमान खान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगना अच्छी बात नहीं है। हाल ही में अरिजीत ने ‘बजरंगी भाईजान’ के अभिनेता सलमान को एक पत्र लिख कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी और उनसे आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ से उनका गीत नहीं हटाने का अनुरोध किया था।

इसे भी पढ़े:- ...जब सलमान ने सबके सामने रणबीर को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

सलमान की ‘सुल्तान’ का विवादित गाना हुआ रिलीज

कपिल सिब्बल के लिखे गीत को अरिजीत सिंह ने दी आवाज

खबरों के मुताबिक, 'आशिकी 2' में गाए गए गीत ‘तुम ही हो’ के गायक ने सलमान की फिल्म सुल्तान में ‘जग घूमिया’ गीत गया था लेकिन बाद में इसे राहत की आवाज में फिर से रिकॉर्ड किया गया।

अभिनेत्री के लिए इस गीत के लिए पाश्र्व गायन करने वाली नेहा ने बताया कि अगर वह अरिजीत की जगह पर होती तो वह कोई और तरीका अपनाती।  नेहा ने बताया, “मुझे नहीं मालूम कि तथ्य क्या है ऐसे में इस पर टिप्पणी करना गलत होगा। लेकिन अगर यह सही है तो यह दुखद है। मेरा मानना है कि आपको जीवन में जो कुछ मिला है उसके लिए हमेशा आभारी होना चाहिए।“ फिलहाल नेहा इस गीत को मिल रही सराहना से काफी खुश हैं।

आगामी फिल्म सुल्तान में सलमान खान एक हरियाणा के एक पहलान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

Latest Bollywood News