1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की ‘सुल्तान’ का विवादित गाना हुआ रिलीज

सलमान की ‘सुल्तान’ का विवादित गाना हुआ रिलीज

 Published : Jun 07, 2016 04:48 pm IST,  Updated : Jun 07, 2016 04:49 pm IST

सलमान खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी फिल्म 'सुल्तान' का एक और गाना 'सारा जग घूमया' रिलीज हो चुका है। यह वही गाना जिसे लेकर काफी वक्त से विवाद चल रहा था।

sultan- India TV Hindi
sultan

नई दिल्ली: सलमान खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी फिल्म 'सुल्तान' का एक और गाना 'सारा जग घूमया' रिलीज हो चुका है। यह वही गाना जिसे लेकर काफी वक्त से विवाद चल रहा था। इस गाने को पहले अरिजीत सिंह ने गाया था लेकिन बाद में इसी गाने को नए सिरे से राहत फतेह अली खान से गवाया गया। अरिजीत ने पिछले दिनों सलमान ने माफी भी मांगी थी लेकिन इस गाने की रिलीज के बाद यह साफ हो गया है कि सलमान ने अरिजीत की अर्जी को ठुकरा दिया है। अरिजीत से सलमान से निवेदन किया था कि वह अपनी से उनका गाना न हटाए।

इसे भी पढ़े:- बिग बॉस 10: मोदी को बोला चायवाला, विराट पर हुईं फ़िदा, अब शो में दिखेंगी ये पाक मॉडल!

कपिल सिब्बल के लिखे गीत को अरिजीत सिंह ने दी आवाज

‘सुल्तान’ का ये गाना सुनकर आप थिरकने को हो जाएंगे मजबूर

सलमान का अनादर करने का इरादा नहीं था: अरिजीत सिंह

इस गाने में सलमान खान, अनुष्का शर्मा के साथ बिताए गए अपने रोमांटिक पलो को याद करते हुए यह गाना गा रहे हैं। फिल्म में अनुष्का और सलमान दोनों ही पहलवान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

सलमान और अरिजीत के बीच चल रहे विवाद से तो सभी वाकिफ होंगे ही। इसी को लेकर सलमान पिछले काफी वक्त से उनसे नाराज चल रहे हैं। कुछ वक्त पहले अरिजीत ने फेसबुक पर सलमान के लिए एक पोस्ट लिखा था। जिसमें उन्होंने उनसे माफी मांगी थी। माफी मांगने के कारण उठे विवाद को लेकर अरिजीत सिंह ने कहा था कि उन्होंने जो भी किया, उस पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है और आशा है कि एक दिन सलमान उन्हें माफ कर देंगे।

अरिजीत ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर सलमान से किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांगी थी और साथ ही अभिनेता से उनकी आगामी फिल्म 'सुल्तान' में गाए गाने को न हटाने का अनुरोध किया था, जिसमें संगीत विशाल-शेखर की जोड़ी ने दिया है। गायक ने हालांकि, कुछ समय बाद इस पोस्ट को हटा दिया था, लेकिन तब तक यह वायरल हो चुका था।

अगली स्लाइड में देखिए 'सुल्तान' का गाना रोमांटिक गाना:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन