1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘सुल्तान’ का ये गाना सुनकर आप थिरकने को हो जाएंगे मजबूर

‘सुल्तान’ का ये गाना सुनकर आप थिरकने को हो जाएंगे मजबूर

 Published : May 31, 2016 05:12 pm IST,  Updated : May 31, 2016 05:15 pm IST

सलमान खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी फिल्म ‘सुल्तान’ का पहला गाना ‘बेबी को बेस पसंद है’ रिलीज किया जा चुका है।

baby- India TV Hindi
baby

नई दिल्ली: सलमान खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'सुल्तान' का पहला गाना 'बेबी को बेस पसंद है' रिलीज हो चुका है। इस गाने को यशराज फिल्म्स के द्वारा सोमवार को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। यह एक वेडिंग गाना है जिसमें सलमान, अनुष्का को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को विशाल ददलानी, इशिता, शाल्मली खोलगड़े और बादशाह ने गाया है। सलमान और अनुष्का पर फिल्माए इसे गाने को फराह खान द्वारा कोरयोग्राफ किया गया है। एनर्जी से भरे इस गाने में इन दोनों के साथ आप भी थिरकने के लिए मजबूर हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि यह 2016 के सबसे लोकप्रिय गानों में शुमार होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

इसे भी पढ़े:- सलमान का अनादर करने का इरादा नहीं था: अरिजीत सिंह

सोनम को भरोसा सलमान की फिल्म सुल्तान तोड़ेगी कई रिकॉर्ड

निर्देशक ने किया खुलासा कैसे सलमान बने ‘सुल्तान’ का हिस्सा

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही रिलीज किया गया है। इसके ट्रेलर को भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया है। अब इसके पहले गाने को भी खूब प्रशंसा हासिल हो रही है। वैसे तो फिल्म जुलाई में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी लेकिन अभी से दर्शकों में इसके लिए काफी उत्सुकता है।

यह फिल्म हरियाणा के पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान, सुल्तान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा भी इसमें एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के सलमान और अनुष्का दोनों ने काफी मेहनत की है। इन दोनों ने खास इस फिल्म के लिए कुश्ती के दांव-पेच भी सीखे हैं।

अगली स्लाइड में देखें मस्ती भरा गाना:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन