1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रोडीज' से अलग होना चाहती हैं नेहा धूपिया

'रोडीज' से अलग होना चाहती हैं नेहा धूपिया

अभिनेत्री नेहा धूपिया 'रेनॉ MTV रोडीज़ X4' के एक एपिसोड में दुखी होकर रो पड़ीं। गैंग लीडर्स अंतिम वोटों के लिए एकत्रित हुए थे, तभी वीजे गैलीन ने कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिनसे दुखी होकर नेहा रो पड़ीं।

neha dhupia in mtv roadies x4- India TV Hindi
neha dhupia in mtv roadies x4

मुंबई: अभिनेत्री नेहा धूपिया 'रेनॉ MTV रोडीज़ X4' के एक एपिसोड में दुखी होकर रो पड़ीं। गैंग लीडर्स अंतिम वोटों के लिए एकत्रित हुए थे, तभी वीजे गैलीन ने कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिनसे दुखी होकर नेहा रो पड़ीं। केवल नेहा के गैंग के ही दो सदस्य बचे हैं और नेहा, गैलीन की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं कर पाईं।

एक सूत्र ने बताया, "यह बेहद चौंकाने वाला था। हमने नेहा को कभी इतना दु:खी नहीं देखा। वह यह कहते हुए वोटिंग स्थल से चली गईं कि वह 'रोडीज' का हिस्सा नहीं रहना चाहतीं।"

पहले भी नेहा के गैंग को विवादों का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह कभी भी इतनी परेशान नहीं हुईं थीं कि उन्हें शो छोड़ने के बारे में सोचना पड़े।

गौरतलब है कि MTV रोडीज़ X4 में नेहा के साथ रणविजय, प्रिंस नरूला और अभिनेता करण कुंद्रा गैंग लीडर्स हैं।

नेहा ने कहा कि रणविजय, प्रिंस नरूला और करण कुंद्रा इस गेम को अच्छे से जानते है, जबकि मैं इस गेम को पूरी तरह से नहीं जान पाई हूं। नेहा धूपिया को अभिनेत्री ईशा देओल के स्थान पर MTV रोडीज़ X4 पर जज की भूमिका निभाने का अवसर मिला था।

Latest Bollywood News